अशोक सेन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:45, 5 November 2013 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

thumb|250px|अशोक सेन अशोक सेन (जन्म: 1956) एक प्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी हैं। अशोक सेन ने 1975 में कलकत्ता विश्वविद्यालय के तहत प्रेसीडेंसी कॉलेज से विज्ञान की स्नातक डिग्री प्राप्त की और तीन साल बाद इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी कानपुर (आईआईटी कानपुर) से मास्टर डिग्री ली। प्रो. अशोक सेन ने स्टोनी ब्रूक विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान विषय से अपनी डॉक्टरेट की।

सम्मान और पुरस्कार

मौलिक भौतिक पुरस्कार

  1. REDIRECTसाँचा:मुख्य

मौलिक भौतिक पुरस्कार (The Fundamental Physics Prize) मौलिक भौतिकी पुरस्कार फाउंडेशन (The Fundamental Physics Prize Foundation) के द्वारा मौलिक अनुसंधान के क्षेत्र में भौतिकविदों को दिए जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है। इस पुरस्कार की स्थापना इंटरनेट उद्यमी यूरी मिलनर द्वारा जुलाई 2012 को की गई। पुरस्कार के रूप में लगभग 16 करोड़ रुपए की धन राशि दी जाती है। शिक्षा के क्षेत्र में यह दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार है। यह रकम नोबेल पुरस्कार के साथ मिलने वाली पुरस्कार राशि का तीन गुना है।

समाचार

31 जुलाई 2012 मंगलवार

भारतीय वैज्ञानिक अशोक सेन मौलिक भौतिक पुरस्कार से सम्मानित

31 जुलाई, 2012, मंगलवार को प्रो. अशोक सेन को पहले यूरी मिलनर फंडामेंटल फिजिक्स प्राइज़ (मौलिक भौतिकी पुरस्कार) के नौ विजेताओं में से एक विजेता घोषित किया गया। इस पुरस्कार के तौर पर उन्हें 30 लाख डॉलर (क़रीब 16.7 करोड़) रुपए मिले। शिक्षा के क्षेत्र में यह दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार है। यह रकम नोबेल पुरस्कार के साथ मिलने वाली पुरस्कार राशि का तीन गुना है। नोबेल पुरस्कार अक्सर दो या तीन विजेताओं द्वारा साझा किया जाता है। दुनिया में शिक्षा के इस सबसे बड़े पुरस्कार की स्थापना रूसी अरबपति यूरी मिलनर ने की है। अशोक सेन के साथ अन्य 8 वैज्ञानिकों को भी यह पुरस्कार दिया गया। अन्य वैज्ञानिकों का नाम निमा अर्कानी-हामेद (Nima Arkani-Hamed), एलन गुथ (Alan Guth), अलेक्सई कितेव (Alexei Kitaev), मैक्सिम कौनत्सेविच (Maxim Kontsevich), आंद्रेई लिनडे (Andrei Linde), जुआन मालडासेना (Juan Maldacena), नाथन सीबेर्ग (Nathan Seiberg), एडवर्ड रिटन (Edward Witten) है।

समाचार को विभिन्न स्रोतों पर पढ़ें


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः