राजस्थान अभिलेखागार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:27, 21 August 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''राजस्थान राज्य अभिलेखागार''' बीकानेर, राजस्थान म...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

राजस्थान राज्य अभिलेखागार बीकानेर, राजस्थान में स्थित है। प्रारम्भ में इसकी स्थापना 1955 में जयपुर में की गई थी, जिसे 1960 में बीकानेर में स्थानांतरित कर दिया गया। इसका उद्देश्य राजा के स्थायी महत्त्व के अभिलेखों को सुरक्षा प्रदान करना, वैज्ञानिक पद्धति द्वारा संरक्षण प्रदान करना तथा आवश्यकता पड़ने पर उसे न्यायालय, नागरिक, सरकार के विभाग, शोध अध्येताओं को उपलब्ध कराना है। इसकी शाखाएँ जयपुर, कोटा, उदयपुर, अलवर, भरतपुर तथा अजमेर में स्थित हैं।[1]

अभिलेख संकलन

बीकानेर स्थित इस अभिलेखागार में आधुनिक पत्रावली के साथ-साथ मुग़ल काल और मध्य काल के अभिलेख, फ़रमान निशान, मंसूर, पट्टा, परवाना, रुक्का, बहियात, अर्जिया, खरीता, पानड़ी, तोजी दी वरकी, चौपनिया, पंचांग खरीता भी उपलब्ध हैं। इनमें फ़ारसी, उर्दूअंग्रेज़ी सहित भाषा के विभिन्न रूप ढूँढाड़ी, मेवाड़ी, मारवाड़ी, हाड़ौती के अभिलेख उपलब्ध हैं।

कार्य

'राजस्थान राज्य अभिलेखागार' के कार्य निम्नलिखित हैं[1]-

  1. भूतपूर्व रियासतों तथा 25 वर्ष से अधिक के दीर्घकालीन महत्त्व के अभिलेख सुरक्षित किए जाते हैं।
  2. शोध का प्रकाशन करना तथा संदर्भ सूचियाँ तैयार करना।
  3. अभिलेखों की मरम्मत करना तथा पुनर्वास करना।
  4. सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना।
  5. निजी संस्थाओं, परिवारों एवं व्यक्तियों से सम्पर्क कर अभिलेखों का पता लगाना।
  6. मौखिक इतिहास परियोजना द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों की यशोगाथा एवं संस्मरणों को ध्वनिबद्ध कर सामग्री तैयार करना।
  7. अभिलेख सप्ताह के माध्यम से प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जागरुक करना।

 

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 धरोहर राजस्थान सामान्य ज्ञान |लेखक: कुँवर कनक सिंह राव |प्रकाशक: पिंक सिटी पब्लिशर्स, जयपुर |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: डी-50 |

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः