सईद जाफ़री का परिचय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:19, 29 June 2017 by रिंकू बघेल (talk | contribs) ('{{सईद जाफ़री विषय सूची}} {{सूचना बक्सा सईद जाफ़री}} सई...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
सईद जाफ़री विषय सूची
सईद जाफ़री का परिचय
[[चित्र:Saeed-Jaffrey.jpg|सईद जाफ़री|200px|center]]
जन्म 8 जनवरी, 1929
जन्म भूमि पंजाब, व्रिटिश भारत
मृत्यु 15 नवंबर, 2015
मृत्यु स्थान लंदन, यूनाइटेड किंगडम
अभिभावक पिता- हामिद हुसैन जाफ़री
पति/पत्नी मधुर जाफ़री, जेनीफर सोरेल
संतान पुत्रियां- जिआ, मीरा और सकीना जाफ़री
कर्म-क्षेत्र अभिनय
मुख्य फ़िल्में 'गांधी' (1982) 'शतरंज के खिलाड़ी' (1978), ‘हिना’ (1991), ‘राम तेरी गंगा मेली’ (1985), 'दिल', 'घर हो तो ऐसा', 'राजा की आएगी बारात'।
शिक्षा स्नातकोत्तर
विद्यालय मिंटो सर्किल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, कैथोलिक विश्वविद्यालय, अमेरिका
पुरस्कार-उपाधि पद्मश्री (2016)
प्रसिद्धि अभिनेता
अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म ‘द मैन हू वुड बी किंग’, ‘डेथ ऑन द नील’, ‘स्फिनिक्स’, ‘द ज्वैल इन द क्राउन’, ‘ए पैसेज टू इंडिया’, ‘द डिसीवर्स’, ‘आफ्टर मिडनाइट’, ‘ऑन विंग्स ऑफ़ फायर’।
अद्यतन‎

सईद जाफ़री 1980 और 1990 के मशहूर अभिनेता थे। इन दशकों में उन्होंने विभिन्न बॉलीवुड फ़िल्मों में काम किया। उन्होंने भारतीय सिनेमा के अलावा अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में भी अपने अभिनय से विशेष पहचान हासिल की। पियर्स ब्रोसनन, शॉन कोनरी और माइकल केन जैसे अंतरराष्ट्रीय नाम सईद जाफ़री के सह कलाकार रह चुके हैं।

परिचय एवं शिक्षा

सईद जाफ़री का जन्म 8 जनवरी, 1929 को ब्रिटिश राज में पंजाब के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके पिता डॉक्टर हामिद हुसैन जाफ़री थे। उनकी शिक्षा मिंटो सर्किल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हुई थी। सईद जाफ़री ने पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री अमेरिका के कैथोलिक विश्वविद्यालय से प्राप्त की थी। इसके लिए उन्हें पूरी स्कॉलशिप मिली थी। उन्होंने लंदन के RADA अकादमी में अभिनय का प्रशिक्षण लिया था। वह कई भाषाएं बोल सकते थे। उन्होंने कई ब्रिटिश, अमेरिकन और भारतीय फ़िल्मों में अभिनय किया।[1]

विवाह

सईद जाफ़री का विवाह अभिनेत्री और टेलीविजन शेफ एंकर मधुर जाफ़री से हुआ था। इनके साथ सईद जाफ़री का 1965 में तलाक हो गया। उनकी मधुर से तीन बेटियां- जिआ, मीरा और सकीना जाफ़री हैं। उनकी बेटी सकीना जाफ़री अभिनेत्री हैं। उन्होंने दूसरा विवाह 1980 में जेनीफर सोरेल के साथ किया था।

निधन

सईद जाफ़री का निधन 15 नवम्बर, 2015 को उनके लंदन में स्थित घर पर ब्रेन हेमरेज के कारण हुआ था।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. सईद जाफ़री के बारे मे 25 जानकारियाँ (हिंदी) hindi.webdunia.com। अभिगमन तिथि: 29 जून, 2017।

संबंधित लेख

सईद जाफ़री विषय सूची

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः