अकाली सम्प्रदाय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:51, 19 May 2018 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''अकाली सम्प्रदाय''' दूसरे सिक्ख सम्प्रदायों से भि...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

अकाली सम्प्रदाय दूसरे सिक्ख सम्प्रदायों से भिन्न है, क्योंकि नागा तथा गोसाइयों की तरह इनका यह सैनिक संगठन है। इसके संस्थापक मूलत: स्वयं गुरु गोविन्द सिंह थे। अकाली नीली धारीदार पोशाक पहनते हैं, कलाई पर लोहे का कड़ा, ऊँची तिकोनी नीली पगड़ी में तेज़ धार वाला लोहचक्र, कटार, छुरी तथा लोहे की जंजीर धारण करते हैं।

अकाली पराक्रम

सैनिक की हैसियत से अकाली 'निहंग' कहे जाते हैं, जिसका अर्थ है 'अनियंत्रित'। सिक्खों के इतिहास में इनका महत्त्वपूर्ण स्थान है। सन् 1818 ई. में मुट्ठीभर अकालियों ने मुल्तान पर घेरा डाला तथा उस पर विजय प्राप्त की। फूलसिंह का चरित्र अकालियों के पराक्रम पर प्रकाश डालता है। फूलसिंह ने पहले-पहल अकालियों के नेता के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त की, जब उसने लॉर्ड मेटकॉफ़ के अंगरक्षकों पर हमला बोल दिया था। फिर वह महाराजा रणजीत सिंह की सेवा में आ गया। फूलसिंह के नेतृत्व में अकालियों ने सन् 1823 में यूसुफ़जइयों (पठानों) पर रणजीत सिंह को विजय दिलवायी। इस युद्ध में फूलसिंह को वीरगति प्राप्त हुई। उसका स्मारक नौशेरा में बना हुआ है, जो हिन्दू एवं मुस्लिम तीर्थयात्रियों के लिए समान श्रद्धा का स्थान है।[1]

मुख्यालय

अकालियों का मुख्य कार्यालय अमृतसर में 'अकाल बुंगा' है, जो |सिक्खों के कई पूज्य सिंहासनों में से एक है। अकाली लोग धार्मिक कृत्यों का निर्देश वहीं से ग्रहण करते हैं। ये अपने को खालसों का नेता समझते हैं। रणजीत सिंह के राज्य काल में इनका मुख्य कार्यालय आनन्दपुर हो गया था, किन्तु अब इनका प्रभाव बहुत कम पड़ गया है।

नियम

अकाली संघ के सदस्य ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं। उनका कोई नियमित मुखिया या शिष्य नहीं होता, किन्तु फिर भी वे अपने गुरु की आज्ञा का पालन करते हैं। गुरु की जूठन चेले (शिष्य) प्रसाद के रूप में खाते हैं। वे दूसरे सिक्खों की तरह मांस एवं मदिरा का सेवन नहीं करते हैं, किन्तु भाँग का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश,खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 66 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः