अजमेर (मेरवाड़ा)

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:22, 20 May 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs) (''''अजमेर मेरवाड़ा''' राजस्थान का एक छोटा जिला था जो ब्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

अजमेर मेरवाड़ा राजस्थान का एक छोटा जिला था जो ब्रिटिश राज्य के अंतर्गत था। वस्तुत अजमेर और मेरवाड़ा अलग-अलग थे और उनके बीच कुछ देशी राज्य पड़ते थे, परंतु शासन की सुविधा के लिए उनकी एक में माना जाता था (स्थिति 25° 24¢ उ. अ.-26° 42¢ उ. अ. तथा 73° 45¢ पू. दे-75° 24 फुट पू. दे।)। 1 नवंबर, 1956 को यह भारत में मिला लिया गया। यह अजमेर तथा मेरवाड़ा (क्षेत्रफल 2.599 वर्ग मील) दो जिलों को मिलाकर बना था। अरावली पर्वत श्रेणी यहाँ की मुख्य भौगोलिक विशेषताएँ हैं, जो अजमेर तथा नासिराबाद के बीच फैली हुई प्रमुख जल विभाजक है। इसके एक ओर होने वाली वर्षा चंबल नदी में होकर बंगाल की खाड़ी में तथा दूसरी ओर लूनी नदी से होकर अरब सागर में चली जाती है। अजमेर एक मैदानी भाग तथा मेरवाड़ा पहाड़ियों का समूह है। यहाँ की जलवायु स्वास्थ्यप्रद है। गरमी में बहुत गरमी तथा शुष्कता एवं जाड़े में बहुत ठंड रहती है। अधिकतम ताप 37.7° सेंटीग्रेड तथा न्यूनतम 4.4° सेंटीग्रेड है। वर्षा साल भर में लगभग 20¢ ¢ होती है। यहाँ की भूमि में चट्टानों की तहें पाई जाती हैं। उपजाऊ भूमि तालाबों के किनारे मिलती है। यहाँ की मुख्य फसलें ज्वार, बाजरा, कपास, मक्का (भुट्टा), जौ, गेहूँ तथा तेलहन हैं। कृत्रिम तालाबों से सिंचाई काफी मात्रा में होती है। अभी तक हिंदुओं में राजपूत यहाँ के भूमिस्वामी तथा जाट और गुजर कृषक थे। जैन यहाँ के व्यापारी तथा महाजन हैं। रुई तैयार करने के कई कारखाने यहाँ हैं। बीवर और केकरी यहाँ के मुख्य व्यापारिक केंद्र हैं।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः