कुटिल लिपि

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 17:32, 20 June 2020 by दिनेश (talk | contribs) (''''कुटिल लिपि''' को 'उत्तर लिच्छवी लिपि' भी कहते हैं। यह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

कुटिल लिपि को 'उत्तर लिच्छवी लिपि' भी कहते हैं। यह लिपि भारत से प्रारम्भ हुई थी। इस लिपि को भारत में 'विकटाक्षर' भी कहते हैं। पुरातत्वविदों ने इस लिपि को 'सिद्धमातृका लिपि' कहा है।

  • यह लिपि नेपाल में अंशुवर्मा के शासन काल के बाद ही प्रचलन में आई। फिर भी अंशुवर्मा के शिलालेखों के अक्षरों में कुटिला लिपि का प्रभाव देखा जा सकता है। ऐसे कुटिलाक्षर में विशेषत: ह्रस्व, दीर्घ ईकार और ओकार स्वर आदि प्रयोग हुए हैं।
  • इसी प्रकार नेपाल में विक्रम संवत के सातवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध से बारहवीं शताब्दी तक करीब 500 वर्षों तक यह लिपि प्रचलित थी। उदाहरण के रूप में लिच्छवि राजा नरेन्द्रदेव और जयदेव द्वितीय का पशुपति चौगिदा के भीतर के शिलालेख को ले सकते हैं।
  • इसके अलाबा नेपाल के विभिन्न स्थानों के अभिलेखों में गुप्त और कुटिला दोनों लिपियों का प्रयोग हुआ था, परन्तु गुप्त लिपि से अधिक कुटिला लिपि व्यापक रूप में प्रचलित थी।
  • कुटिला लिपि के आधार में नेपाल लिपि, देवनागरी लिपि और तिब्बती लिपि का विकास हुआ था। इन लिपियों के विकास और अन्य लिपियों के प्रचलन से कालान्तर में कुटिला लिपि लोप होती गई।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः