छोटा इमामबाड़ा लखनऊ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 14:30, 14 September 2010 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replace - "==सम्बंधित लिंक==" to "==संबंधित लेख==")
Jump to navigation Jump to search

[[चित्र:Chota-Imambara-Lucknow.jpg|छोटा इमामबाड़ा, लखनऊ
Chota Imambara, Lucknow|thumb|250px]]

स्थिति

छोटा इमामबाड़ा को हुसैनाबाद इमामबाड़ा भी कहा जाता है। यह इमामबाड़ा लखनऊ में स्थित है।

निर्माण

छोटा इमामबाड़ा या हुसैनाबाद इमामबाड़े का निर्माण 'मोहम्मद अली शाह'ने करवाया था।

समय

छोटा इमामबाड़ा या हुसैनाबाद इमामबाड़ा का निर्माण 1837 ई. में करवाया गया था। यह छोटा इमामबाड़ा के नाम से अधिक प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि मोहम्मद अली शाह को यहीं पर दफनाया गया था। छोटे इमामबाड़े में ही मोहम्मद अली शाह की बेटी और दामाद का मक़बरा भी बना हुआ है।

वास्तुकला

छोटे इमामबाड़े की मुख्य चोटी पर एक सुनहरा और बड़ा गुम्बद है। इस इमारत को अली शाह और उसकी मां का मक़बरा माना जाता है। मक़बरे के विपरीत दूसरी दिशा में 'सतखंड' नाम का एक अधूरा घंटाघर है। कहा जाता है कि 1840 ई. में अली शाह की मृत्यु के बाद इसका निर्माणकार्य रोक दिया गया था। उस समय तक 67 मीटर ऊँचे इस घंटाघर की चार मंजिल ही बन पायी थी।

मोहर्रम

मुस्लिम त्योहार मोहर्रम के अवसर पर इस इमामबाड़े की आकर्षक सजावट की जाती है और पर्यटक उसे देखने आते हैं।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः