अनुपम श्याम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:07, 9 August 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
अनुपम श्याम
पूरा नाम अनुपम श्याम ओझा
जन्म 20 सितम्बर, 1957
जन्म भूमि ज़िला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
मृत्यु 8 अगस्त, 2021
मृत्यु स्थान मुम्बई, महाराष्ट्र
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र भारतीय सिनेमा
मुख्य फ़िल्में दस्तक, दुश्मन, सत्या, दिल से, जख्म, संघर्ष, लगान, नायक, शक्ति, वॉन्टेड तथा मुन्ना माइकल आदि।
प्रसिद्धि अभिनेता
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी अनुपम श्याम ने ‘शक्ति’, ‘हल्ला बोल’ और ‘रक्तचरित’ जैसी चर्चित फिल्में भी कीं। हल्ला बोल में उनके सह अभिनेताओं में प्रसिद्ध अभिनेता पंकज कपूर शामिल थे।

अनुपम श्याम ओझा (अंग्रेज़ी: Anupam Shyam Ojha, जन्म- 20 सितम्बर, 1957; मृत्यु- 8 अगस्त, 2021) भारतीय फिल्म व टीवी कलाकार थे, जो कि मुख्य तौर से हिंदी सिनेमा और टीवी जगत में सक्रिय रहे। अनुपम श्याम ने वैसे तो कई फ़िल्मों और टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया, लेकिन उन्हें असली सफलता मिली साल 2009 में आए टीवी सीरियल ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ से। इस सीरियल में अनुपम श्याम ने ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाया था। यह टीवी सीरियल लोगों को खूब पसंद आया और खासकर अनुपम श्याम का किरदार। इसके बाद वह घर-घर में पहचाने जाने लगे थे।

परिचय

अनुपम श्याम ओझा का जन्म 20 सितंबर 1957 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ ज़िले में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा प्रतापगढ़ से ही प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अवध विश्वविद्यालय से कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। साथ ही उन्होंने भारतेन्दु नाट्य अकादमी से थियेटर की शिक्षा भी हासिल की। अनुपम श्याम ओझा के बॉलीवुड के पसंदीदा अभिनेता राज कपूर, दिलीप कुमार, नसीरुद्दीन शाह, बलराज साहनी और इरफ़ान ख़ान थे जबकि उनकी सबसे पसंदीदा फिल्म हाल के वर्षों में रिलीज हुई इरफ़ान ख़ान की ‘पान सिंह तोमर’ थी।

अनुपम श्याम जी की पत्नी का नाम सावित्री श्याम ओझा है। अनुपम जी और सावित्री की शादी तभी हो गई थी, जब अनुपम श्याम ने अभिनय की दुनिया में कदम भी नहीं रखा था। बहुत कम लोग जानते हैं कि अनुपम श्याम ओझा के माता-पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन वह बचपन से ही एक्टिंग करना चाहते थे और आगे जाकर उन्होंने अभिनय की दुनिया में ही काम किया।[1]

अभिनय शुरुआत

थियेटर की शिक्षा लेने के बाद अनुपम श्याम श्रीराम सेन्टर रंगमंडल में काम करने लगे। कुछ दिन वहां काम करने के बाद एक्टर बनने का सपना लिए वह माया नगरी मुंबई आ गए। अनुपम श्याम ने सबसे पहले ‘लिटिल बुद्धा’ नाम की अंतर्राष्ट्रीय फिल्म से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्हें शेखर कपूर की फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ में काम करने का मौका मिला। अनुपम श्याम को फिल्मों में ज्यादातर गुंडे और बदमाशों का किरदार ही मिला। उन्होंने अपने करियर में दस्तक, हजार चौरासी की मां, दुश्मन, सत्या, दिल से, जख्म, संघर्ष, लगान, नायक, शक्ति, पाप, जिज्ञासा, राज, वेलडन, अब्बा, वॉन्टेड, कजरारे और मुन्ना माइकल जैसी कई फिल्मों में काम किया।

ठाकुर सज्जन सिंह

अनुपम श्याम को असली सफलता मिली साल 2009 में आए टीवी सीरियल ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ से। इस सीरियल में अनुपम श्याम ने ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाया था। यह टीवी सीरियल लोगों को खूब पसंद आया और खासकर अनुपम श्याम का किरदार। इस धारावाहिक में भले ही अनुपम श्याम ने नेगेटिव किरदार निभाया था, लेकिन लोगों ने उनके किरदार को इतना प्यार दिया कि अनुपम श्याम का दूसरा नाम ठाकुर सज्जन सिंह ही पड़ गया था। अनुपम श्याम ने अपने करियर में प्रतिज्ञा के आलावा ‘कृष्णा चली लंदन’, ‘शपथ’ और ‘डोली अरमानों की’ सहित कई टीवी सीरियल में काम किया।[1]

मृत्यु

8 अगस्त 2021 को किडनी की बीमारी से जूझ रहे अनुपम श्याम का निधन हो गया। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः