पॉल रत्नस्वामी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:11, 17 January 2022 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''पॉल रत्नस्वामी''' (अंग्रेज़ी: ''Paul Ratnaswamy'', जन्म- 11 जून,...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

पॉल रत्नस्वामी (अंग्रेज़ी: Paul Ratnaswamy, जन्म- 11 जून, 1942, चैन्नई, तमिलनाडु) भारतीय उत्प्रेरक वैज्ञानिक थे। वह श्रीनिवास सामानुजन रिसर्च के प्रोफेसर और वैज्ञानिक थे। वह राष्ट्रीय रसायनिक प्रयोगशाला के पूर्व निदेशक भी रहे।

परिचय

पॉल रत्नस्वामी का जन्म 11 जून, 1942 को तमिलनाडु के चेन्नई शहर में हुआ। उन्होंने सन 1961 में लायोला कॉलेज, चेन्नई से रसायनशास्त्र में बीएससी स्त्रातक किया। सन 1967 में एल्यूमिना आधारित सामग्रियों के कैटेलिटिक गुणों पर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। पॉल रत्नस्वामी ने अपना पोस्ट डॉक्टोरोल रिसर्च क्लार्कसन कॅालेज ऑफ टेक्नोलॉजी से किया। इसके लिए उन्हें न्यूयॉर्क में 1967 से 1969 तक प्रो. रोसेन्थल को मार्गदर्शन मिला। उन्होंने सन 1975 में ब्रिटिश वाणिज्य संस्थान से औद्योगिक प्रशासन और प्रबंधन में स्त्रातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया।[1]

कार्य

पॉल रत्नस्वामी ने जे. जे. के शोध सहयोगी के रूप में बेल्जियम के कैथोलिक विश्वविद्यालय के लेवेन में 1972 तक काम किया। उसके बाद उन्होंने सन 1979 तक इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ पेट्रोलियम आयआपी में काम किया। सन 1980 में वह नेशनल केमिकल लेबोरेटरी एनसीसी में शामिल हुए। वहाँ वे कैटेलिसिस डिवीजन के प्रमूख के रूप में कार्यरत रहे। 1995 में वे संस्था के निदेशक बने और 2002 तक अपनी सेवानिवृत्ति तक कार्यरित रहे।

प्रो. पॉल रत्नस्वामी 2009 से 2011 तक लुईविले विश्वविद्यालय के जे. बी. स्पीड स्कूल ऑफ इंजिनियरिंग में जैव ईंधन के प्रोफेसर के रूप में कार्य करते रहे। उन्होंने अपना बहूमल्य योगदान नेशनल सेंटर फॉर कैटेलिसिस रिसर्च, चेन्नई की स्थापना में दिया। उन्होंने 2004-2006 के दौरान अंतरराष्ट्रीय जिओलाइट एसोसियेशन के बड़े सदस्य के रूप में काम किया।

सम्मान व पूरस्कार

  1. पॉल रत्नस्वामी को 1982 में वासविक औद्योगिक अनुसंधान पुरस्कार प्राप्त हुआ।[1]
  2. 1984 में भारत सरकार का शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार मिला।
  3. 1989 में महाराज सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बडौदा से 'के. जी. नाईक गोल्ड मेडल' से सम्मानित किया गया।
  4. 1992 में उन्हें 'ओम प्रकाश भीसन अवार्ड' मिला।
  5. 1994 में 'विश्वकर्मा मेडल' प्राप्त हुआ।
  6. 1994 में ही पॉल रत्नस्वामी को 'टीडब्ल्यूएएस तकनीक पुरस्कार' मिला।
  7. 2001 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
  8. डॉ. रत्नस्वामी को फेडरेशन ऑफ इंडियन नेशनल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री अवार्ड भी मिला है।
  9. 2016 में पेट्रोटेक फाउंडेशन ने अपना लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड प्रदान किया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 पॉल रत्नस्वामी की जीवनी (हिंदी) jivani.org। अभिगमन तिथि: 17 जनवरी, 2022।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः