रावुरी भारद्वाज

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:59, 24 September 2022 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''रावुरी भारद्वाज''' (अंग्रेज़ी: ''Ravuri Bharadhwaja'', जन्म- 1927;...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

रावुरी भारद्वाज (अंग्रेज़ी: Ravuri Bharadhwaja, जन्म- 1927; मृत्यु- 18 अक्टूबर, 2013) तेलुगू उपन्यासकार, लघु-कथा लेखक, कवि एवं समीक्षक थे। वह ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हो चुके थे। रावुरी भारद्वाज वर्ष 2012 में 48वें ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिये चयनित हुए थे।

  • रावुरी भारद्वाज के 40 लघुकथा संग्रह, 20 उपन्यास, तीन निबंध संग्रह और 8 नाटक एवं पाँच रेडियो रूपान्तरण प्रकाशित हुए।
  • उन्होंने बच्चों के लिए 6 लघु उपन्यास 'कादंबरी', 'पकुदुराल्लू', 'जीवन समारम', 'इनुपू तेरा वेनुका', 'कौमुदी' और '5 लघुकथा संग्रह', लिखे।
  • उनके अधिकांश रचनाकर्म का प्रमुख भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में अनुवाद किया गया है।[1]
  • डॉ. रावुरी भारद्वाज का जन्म तत्कालीन हैदराबाद स्टेट के मोगुलूरू गांव में हुआ था, जहां से वे आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में ताडीकोंडा गांव चले गए।
  • आठवीं तक औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने वाले डॉ. रावुरी भारद्वाज को तीन विश्वविद्यालयों ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की।
  • रावुरी भारद्वाज ने 18 अक्टूबर, 2013 को हैदराबाद के बंजारा हिल्स अस्पताल की देखरेख में अन्तिम साँसे ली।
  • उनको साहित्य अकादमी पुरस्कार और सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।
  • उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में तकनीशियन, कारखाने और प्रिंटिंग प्रेस के अलावा साप्ताहिक पत्रिका जामीन रायतु एवं दीनबंधु के संपादकीय विभाग में कार्य किया।
  • सामान्य परिस्थितियों में जन्म लेकर, अभाव और दारिद्रय जैसे प्रतिकूल वातावरण में पलकर, अनेकानेक बाधाओं-कठिनाइयों का सामना कर, अनन्यतम स्तर तक पहुँचने वाले इने-गिने साहित्य-सर्जकों में कलाप्रपूर्ण डॉ. रावूरी भरद्वाज अग्रगण्य हैं।
  • कई विश्वविद्यालयों और साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्थाओं ने उन्हें मानद उपाधियों से सम्मानित कर अपने आपको गौरवान्वित किया है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. रावुरी भारद्वाज (हिंदी) hindikahani.hindi-kavita.com। अभिगमन तिथि: 24 सितंबर, 2021।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः