मिट्टी में मिलाया जाए -आदित्य चौधरी: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
m ("मिट्टी में मिलाया जाए -आदित्य चौधरी" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (अनिश्चित्त अवधि) [move=sysop] (अनिश्चित्त अ�)
No edit summary
 
(One intermediate revision by one other user not shown)
Line 19: Line 19:
मेरे मरने से पहले उनको भराया जाए
मेरे मरने से पहले उनको भराया जाए


         क्या कहूँ किससे कहूँ कोई नहीं सुनता है
         क्या कहूँ किससे कहूँ बहरों की दुनियाँ है
         मुल्क की तस्वीर है क्या, किसको बताया जाए
         मुल्क की तस्वीर है क्या, किसको बताया जाए


Line 25: Line 25:
नाम मुझको भी शरीफ़ों का बताया जाए
नाम मुझको भी शरीफ़ों का बताया जाए


         मसअले और भी हैं मेरी सरकशी के लिए
         मसाइल और भी हैं मेरी सरकशी के लिए
         उनको तफ़्सील से ये रोज़ बताया जाए
         उनको तफ़्सील से ये रोज़ बताया जाए



Latest revision as of 12:03, 21 December 2024

50px|right|link=|

मिट्टी में मिलाया जाए -आदित्य चौधरी

मेरी हस्ती को ही अब जड़ से मिटाया जाए
मरूँ या न मरूँ, मिट्टी में मिलाया जाए

        इसी हसरत में कि पूछेगा, आख़री ख़्वाइश
        बीच चौराहे पे फ़ांसी पे चढ़ाया जाए

उनसे कह दो कि बुनियाद में हैं छेद बहुत
मेरे मरने से पहले उनको भराया जाए

        क्या कहूँ किससे कहूँ बहरों की दुनियाँ है
        मुल्क की तस्वीर है क्या, किसको बताया जाए

मैं तो बदज़ात हूँ, शामिल न किया महफ़िल में
नाम मुझको भी शरीफ़ों का बताया जाए

        मसाइल और भी हैं मेरी सरकशी के लिए
        उनको तफ़्सील से ये रोज़ बताया जाए

ज़माना हो गया जब दफ़्न किया था ख़ुद को
मैं तो हैरान हूँ, क्यों मुझको जलाया जाय