एन. टी. रामाराव: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
 
Line 46: Line 46:
एन. टी. रामाराव ने फ़िल्मों में पटकथा लेखन भी किया है। उन्होंने फ़िल्म निर्माता के तौर पर कई फ़िल्में भी बनायीं और राजनीति में प्रवेश के बाद भी फ़िल्मों में कार्य करते रहे। उनकी प्रतिभा और फ़िल्म जगत् में योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उनके नाम पर एन.टी.आर. नेशनल अवॉर्ड दिया जाता है।
एन. टी. रामाराव ने फ़िल्मों में पटकथा लेखन भी किया है। उन्होंने फ़िल्म निर्माता के तौर पर कई फ़िल्में भी बनायीं और राजनीति में प्रवेश के बाद भी फ़िल्मों में कार्य करते रहे। उनकी प्रतिभा और फ़िल्म जगत् में योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उनके नाम पर एन.टी.आर. नेशनल अवॉर्ड दिया जाता है।
==प्रमुख फ़िल्में==
==प्रमुख फ़िल्में==
[[चित्र:N-T-Rama-Rao-Stamp.jpg|thumb|250px|एन. टी. रामाराव पर [[डाक टिकट]]]]
{| width="60%" class="bharattable-green"
{| width="60%" class="bharattable-green"
|-
|-

Latest revision as of 11:34, 3 March 2024

एन. टी. रामाराव
पूरा नाम नन्दमूरि तारक रामाराव
अन्य नाम एनटीआर
जन्म 28 मई, 1923
जन्म भूमि निम्माकुरु, कृष्ण ज़िला, मद्रास प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत
मृत्यु 18 जनवरी, 1996
मृत्यु स्थान हैदराबाद, आंध्र प्रदेश
पति/पत्नी प्रथम-बासव तारकम, द्वितीय- लक्ष्मी पार्वती
संतान 8 पुत्र, 4 पुत्रियाँ
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि तेलुगु अभिनेता, राजनेता
पार्टी तेलुगु देशम पार्टी
पद मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश
कार्य काल 9 जनवरी 1983 - 1989 और 1994 में 9 माह तक।
शिक्षा स्नातक
विद्यालय आन्ध्र-क्रिश्चियन कॉलेज
पुरस्कार-उपाधि पद्म श्री
विशेष योगदान एन. टी. रामाराव का तेलुगु फ़िल्मों में विशेष योगदान रहा है। उनकी प्रतिभा और फ़िल्म जगत् में योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उनके नाम पर एन.टी.आर. नेशनल अवॉर्ड दिया जाता है।
संबंधित लेख तेलुगु देशम पार्टी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, पद्म श्री, चंद्रबाबू नायडू
पहली फ़िल्म मना देसम
अन्य जानकारी एन. टी. रामाराव इतने लोकप्रिय थे, कि इन्दिरा गांधी की हत्या के बाद जब पूरे देश में कांग्रेस की लहर थी उस समय भी आंध्र प्रदेश में उनकी ही सरकार बनी थी।
अद्यतन‎

एन. टी. रामाराव या नन्दमूरि तारक रामाराव (अंग्रेज़ी: N. T. Rama Rao, जन्म- 28 मई 1923 निम्माकुरु, मद्रास प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत; मृत्यु- 18 जनवरी 1996, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश) तेलुगु फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्देशक और निर्माता थे। वे अभिनेता के साथ ही एक अच्छे राजनेता भी थे। एनटीआर के उपनाम से प्रसिद्ध रामाराव ने तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। राजनीति में आने से पहले वे तेलुगु फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे। उन्होंने हिन्दू देवताओं जैसे कृष्ण और राम के जीवन से सम्बंधित बहुत-सी फ़िल्मों में काम किया और दर्शकों के चहेते बन गए। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए, वे भारत सरकार के द्वारा सन 1968 में पद्म श्री से सम्मानित किए गये।[1]

परिचय

एन. टी. रामाराव का जन्म 28 मई 1923 को मद्रास प्रेसीडेंसी के कृष्ण ज़िले के एक छोटे से ग्राम निम्माकुरु में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गाँव के ही एक शिक्षक सुब्बाराव से ग्रहण की। उनके माता-पिता ने बचपन में ही उन्हें उनके मामा को गोद दे दिया था। गांव में अच्छी शिक्षा का प्रबंध नहीं था, इसलिए वे अपने गांव में महज पांचवीं कक्षा तक ही पढ़ाई कर पाए। इसके पश्चात् वह अपने दत्तक माता-पिता के साथ विजयवाड़ा चले गए जहाँ उन्होंने नगर निगम के विद्यालय में दाखिला लिया। उन्होंने सन 1940 में दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की और उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए विजयवाड़ा के एस. आर. आर. और सी. वी. आर. कॉलेज में दाखिला लिया। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए पढ़ाई के दौरान रामाराव अपने परिवार की मदद करने के लिए विजयवाड़ा के स्थानीय होटलों में दूध वितरण का कार्य करते थे। वर्ष 1945 में उन्होंने स्नातक की पढ़ाई के लिए आन्ध्र-क्रिश्चियन कॉलेज में दाखिला लिया। सन 1942 में उन्होंने अपने मामा की बेटी के साथ विवाह किया।

वैवाहिक स्थिति

एन. टी. रामाराव का सन 1942 में उनके मामा की बेटी बासव तारकम से विवाह हुआ, जिनसे उनके आठ बेटे और चार बेटियां हुईं। वर्ष 1985 में उनकी पत्नी बासव तारकम का देहांत हो गया। 1993 में सत्तर साल की उम्र में रामाराव ने लक्ष्मी पार्वती से पुनः विवाह किया, जो एक तेलुगु लेखक थीं। लेकिन एन.टी.आर. के परिवार ने लक्ष्मी को कभी भी स्वीकार नहीं किया।

फ़िल्मी सफर

एन.टी. रामाराव ने अपने फ़िल्मी कॅरियर की शुरुआत 1949 में 'मना देसम' नामक तेलुगु फ़िल्म से की थी, जिसमें उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने एक अंग्रेज़ी नाटक 'पिजारो' पर आधारित और बी. ए. सुब्बाराव द्वारा निर्देशित फ़िल्म ‘पल्लेतुरी पिल्ला’ में अभिनय किया। इस फ़िल्म ने जबरदस्त सफलता हासिल की। इस फ़िल्म के बाद रामाराव एक लोकप्रिय अभिनेता बन गए। अपनी पहली पौराणिक फ़िल्म ‘माया बाज़ार’ में उन्होंने हिन्दू देवता कृष्ण का चरित्र निभाया था। यह फ़िल्म भी बहुत कामयाब हुई, जिसके बाद एन. टी. रामाराव ने अधिकांशत: हिंदू देवी-देवताओं और पौराणिक कथाओं पर आधारित फ़िल्में की।

उन्होंने भगवान राम, कृष्ण, भीष्म, अर्जुन, कर्ण, दुर्योधन, विष्णु, शिव आदि के किरदार निभाए। उन्होंने 17 फ़िल्मों में कृष्ण का चरित्र निभाया था, जिनमें प्रमुख फ़िल्में इस प्रकार हैं- ‘श्री कृष्णार्जुन युधम’, ‘कर्ण’ और ‘दानवीर सूर कर्ण’। कुछ समय बाद रामाराव ने पौराणिक फ़िल्मों को छोड़ ऐसे किरदारों को निभाया जो स्थापित व्यवस्था के ख़िलाफ़ लड़ता है। ये फ़िल्में आम आदमी के बीच बहुत लोकप्रिय हुईं। इनमें प्रमुख इस प्रकार हैं- ‘देवुदु चेसिना मनुशुलु’, ‘अदावी रामुडु’, ‘ड्राईवर रामुडु’, ‘वेतागादु’, ‘सरदार पापा रायुडु’, ‘जस्टिस चौधरी’ इत्यादि।

लेखक व निर्माता

एन. टी. रामाराव ने फ़िल्मों में पटकथा लेखन भी किया है। उन्होंने फ़िल्म निर्माता के तौर पर कई फ़िल्में भी बनायीं और राजनीति में प्रवेश के बाद भी फ़िल्मों में कार्य करते रहे। उनकी प्रतिभा और फ़िल्म जगत् में योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उनके नाम पर एन.टी.आर. नेशनल अवॉर्ड दिया जाता है।

प्रमुख फ़िल्में

[[चित्र:N-T-Rama-Rao-Stamp.jpg|thumb|250px|एन. टी. रामाराव पर डाक टिकट]]

क्रम संख्या फ़िल्म का नाम क्रम संख्या फ़िल्म का नाम
1. मना देसम 2. पल्लेतुरी पिल्ला
3. कर्ण 4. दानवीर सूर कर्ण
5. अदावी रामुडु 6. ड्राईवर रामुडु
7. सरदार पापा रायुडु 8. जस्टिस चौधरी
9. श्री कृष्णार्जुन युधम 10. देवुदु चेसिना मनुशुलु
11. वेतागादु 12. पाताल भैरवी

राजनीतिक कॅरियर

एन. टी. रामाराव ने सन 1982 में आंध्र प्रदेश को कांग्रेस के राज और आधिपत्य से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना कर राजनीति में प्रवेश किया। जब उन्होंने राजनैतिक जीवन आरम्भ किया तब वे तेलुगु सिनेमा के सफल और लोकप्रिय अभिनेता थे। चुनावों में उनकी पार्टी को जबरदस्त सफलता मिली। 9 जनवरी 1983 को वे दस कैबिनेट मंत्रिओं और पांच राज्य मंत्रिओं के साथ आंध्र प्रदेश के दसवें मुख्यमंत्री बने। 1983 से 1994 के बीच वह तीन बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। अपने पहले कार्यकाल के दौरान रामाराव ने जन मानस को एकत्र करना शुरू किया और महिलाओं और समाज के अन्य पिछड़े वर्गों को मुख्य धारा में लाने का कार्य किया। अगस्त 1984 में आन्ध्र प्रदेश के राज्यपाल रामलाल ने उन्हें हटाकर भास्कर राव को मुख्यमंत्री बना दिया पर भारी विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री ने राज्यपाल रामलाल को हटाकर शंकर दयाल शर्मा को नया राज्यपाल नियुक्त किया जिन्होंने रामाराव को सितम्बर 1984 में फिर से मुख्यमंत्री बनाया।

एन.टी. रामाराव इतने लोकप्रिय थे, कि इन्दिरा गांधी की हत्या के बाद जब पूरे देश में कांग्रेस की लहर थी तब बस आंध्र प्रदेश में कांग्रेस नहीं जीत पाई। इतना ही नहीं तेलुगु देशम लोक सभा में मुख्य विपक्षी दल भी बन गया। वर्ष 1989 के चुनाव में विरोधी लहर के कारण तेलुगु देशम पार्टी चुनाव हार गयी और कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में वापस आ गयी। सन 1994 में एन. टी. रामाराव दोबारा सत्ता में लौटे। उनकी तेलुगु देशम पार्टी की 226 सीटों पर विजय हुई। इस बार ये महज 9 महीने के लिए ही मुख्यमंत्री पद रह पाए क्योंकि उनके दामाद चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी के अन्दर भीतरघात कर रामाराव को पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद से हटा दिया।[1]

निधन

एन. टी. रामाराव का निधन 18 जनवरी 1996 को हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में हुआ था।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 एन. टी. रामाराव (हिंदी) hindi.culturalindia.net। अभिगमन तिथि: 5 फ़रवरी, 2017।

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू 80px|center भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा 80px|center भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी 80px|center वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ 80px|center भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी 80px|center भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक 80px|center बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया 80px|center भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन 80px|center मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल 80px|center भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत 80px|center भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय 80px|center भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन 80px|center झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन 80px|center द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा 80px|center भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी 80px|center भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल 80px|center आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो 80px|center एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान 80px|center आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी 80px|center तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी 80px|center कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार 80px|center जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह 80px|center भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव 80px|center भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे 80px|center शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा 80px|center जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा 80px|center एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा 80px|center भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग 80px|center सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी 80px|center भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू 80px|center भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022