इटावा: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
('{{tocright}} इटावा शहर पश्चिमी मध्य-उत्तर प्रदेश राज्य के ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
m (श्रेणी:नया पन्ना; Adding category Category:भारत के नगर (को हटा दिया गया हैं।))
Line 32: Line 32:
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थल}}
{{उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थल}}
[[Category:नया पन्ना]]
[[Category:उत्तर प्रदेश]]
[[Category:उत्तर प्रदेश]]
[[Category:उत्तर प्रदेश के नगर]]
[[Category:उत्तर प्रदेश के नगर]]
[[Category:भारत के नगर]]


__INDEX__
__INDEX__

Revision as of 10:06, 23 January 2011

इटावा शहर पश्चिमी मध्य-उत्तर प्रदेश राज्य के उत्तरी भारत में स्थित है। इटावा आगरा के दक्षिण-पूर्व में यमुना (जमुना) नदी के तट पर स्थित है। इस शहर में कई खड्ड हैं। जिनमें से एक पुराने शहर (दक्षिण) को शहर (उत्तर) से अलग करता है। पुल और तटबंध, दोनों हिस्सों को जोड़ते हैं।

इतिहास

इटावा में 16वीं शताब्दी में निर्मित जामी मस्जिद है, जिसका निर्माण एक ऊँचे आधार पर पुराने हिंदू भवनों के अवशेषों से किया गया है। यहाँ हिंदू मंदिरों से घिरे 15वीं शताब्दी के एक क़िले के अवशेष भी हैं।

यातायात और परिवहन

वायु मार्ग

इटावा का सबसे निकटतम हवाई अड्डा आगरा में है।

रेल मार्ग

इटावा रेलमार्ग द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। इसके अतिरिक्त इटावा ज़िले में अन्य 6 रेलवे स्टेशन सराय भूपत (8 किमी), जसवंतनगर (16 किमी), बलराय (26 किमी), एकदिल (10 किमी), समहो (28 किमी) और भरथना (19 किमी) स्थित है।

सड़क मार्ग

भारत के कई प्रमुख शहरों से इटावा सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। इटावा ज़िला ग्वालियर, आगरा, फरूखाबाद, मैनपुरी, कानपुर और जालौन आदि से सड़क मार्ग द्वारा पूरी तरह से जुड़ी हुई है।

उद्योग और व्यापार

इस शहर में कपास और रेशम बुनाई के महत्त्वपूर्ण उद्योग व तिलहन मिलें हैं। इटावा घी का वितरण केंद्र भी है।

कृषि और खनिज

इटावा यमुना और इसकी सहायक नदियों द्वारा अपवाहित जलोढ़ भूभाग पर स्थित है और इस क्षेत्र की सिंचाई गंगा नहर प्रणाली की नहर द्वारा होती है। यहाँ की फ़सलों में गेहूँ, मकई जौ और मोटा अनाज शामिल हैं। विशालकाय खड्डों के इस क्षेत्र में नदियों के किनारे मिट्टी के अपरदन की समस्या भी रहती है। पुनर्ग्रहण और कर लगाने संबंधी परियोजनाओं से कुछ भूमि वापस पाने में सहायता मिली हैं।

शिक्षण संस्थान

इटावा के महाविद्यालयों में गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, एच.एम. एस. इस्लामिया इंटर कॉलेज और के.के. डिग्री कॉलेज शामिल हैं।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार इटावा नगर निगम क्षेत्र की जनसंख्या 2,11,460 है, और इटावा ज़िले की जनसंख्या 13,40, 031 है।

पर्यटन

राष्ट्रीय चम्बल अभ्यारण, औरैया, बाबरपुर, बाकेवर, चाकर नगर, जसौहारन, अहीरपुर, प्रताप नगर और सरसईपुर आदि यहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थल है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी इटावा काफ़ी महत्वपूर्ण माना जाता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख