चिरंजीवी: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
Line 14: Line 14:
Pasted from </>  
Pasted from </>  


==चिरंजीवी के जीवन से जुड़े रोचक तथ्य==
==रोचक तथ्य==


{| class="bharattable-pink"  
{| class="bharattable-pink"  
Line 76: Line 76:


{{लेख प्रगति|आधार=आधार1|प्रारम्भिक= |माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
{{लेख प्रगति|आधार=आधार1|प्रारम्भिक= |माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
<references/>
<references/>

Revision as of 06:11, 10 February 2013

चिरंजीवी (वास्तविक नाम कोणिदेल शिव शंकर वर प्रसाद, जन्म : 22 अगस्त, 1955) भारत के क़द्दावर फ़िल्म अभिनेताओं में से एक हैं। तेलुगू फ़िल्म उद्योग ‘टॉलीवुड’ के आज के सबसे बड़े नेता चिरंजीवी ने अपने तीन दशक के फ़िल्मी कैरियर में 100 से अधिक फ़िल्मों में प्रमुख भूमिका निभाई है। उन्होंने अपनी फ़िल्मों में ऐसे अभिनेता का पात्र निभाया है जो ग़रीब और आम लोगों को बचाता है। चिरंजीवी को चार बार नंदी अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा भारत सरकार ने भी चिरंजीवी को 'राष्ट्रीय पुरस्कार' प्रदान किया है। फिल्मों के अलावा चिरंजीवी राजनीति में भी सक्रिय हैं। इनके प्रशंसकों की इनके प्रति दीवानगी देखने लायक होती है।

प्रसिद्ध नाम

भारतीय मीडिया में चिरंजीवी मेगास्टार के नाम से प्रसिद्ध हैं जिसकी वजह है उनकी बेहतरीन और रिकॉर्ड तोड़ फिल्में। चिरंजीवी को सात बार दक्षिण भारतीय फिल्मफेयर अवॉर्ड और चार बार नंदी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। अपनी पहली हिंदी फिल्म 'प्रतिबंध' के लिए भी चिरंजीवी को फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामित किया जा चुका है।

परिचय

चिरंजीवी का जन्म 22 अगस्त, 1955 को आन्ध्र-प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में हुआ था। चिरंजीवी का वास्तविक नाम 'कोणिदेल शिव शंकर वर प्रसाद' है। बचपन से ही चिरंजीवी अभिनय में रुचि रखते थे। ओगोले (आंध्रप्रदेश) स्थित सी.एस.आर. शर्मा कॉलेज से बारहवीं की परीक्षा पास करने के बाद चिरंजीवी ने कॉमर्स विषय के साथ स्नातक उपाधि ग्रहण की। पढ़ाई पूरी करने के बाद चिरंजीवी चेन्नई आ गए और यहां आकर उन्होंने अभिनय सीखने के लिए 'मद्रास फिल्म इंस्टिट्यूट' में दाखिला ले लिया। वर्ष 1980 में चिरंजीवी ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर हास्य कलाकार 'अल्लू राम लिंगइया' की बेटी सुरेखा से विवाह किया। चिरंजीवी की दो बेटियां (सुष्मिता और स्रीजा) और एक बेटा रामचरण तेजा (तेलुगु फिल्म अभिनेता) हैं।

फिल्मी कॅरियर

अभिनय का प्रशिक्षण ग्रहण करने के बाद चिरंजीवी ने 'पुनाधिरल्लू' फिल्म के साथ अपने कॅरियर की शुरुआत की। हालांकि 'प्रणाम खरीदू' फिल्म पहले प्रदर्शित हुई। प्रख्यात निर्देशक बापू की फिल्म 'मना पूरी पंडावुलू' ने चिरंजीवी को पहचान दिलवाई। 'आई लव यू' और 'ईदी कत्था कादू' फिल्म में छोटी पर मुख्य भूमिकाएं निभाने के बाद चिरंजीवी की अभिनय क्षमता को और अधिक बढ़ावा मिला। वर्ष 1979 में चिरंजीवी की आठ और 1980 में चौदह बड़ी फिल्में प्रदर्शित हुईं। इसके बाद चिरंजीवी ने 'मोसागडू', 'रानी कसुला रंगम्मा' जैसी फिल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं निभाकर खूब लोकप्रियता बटोरी।

1980 का दशक चिरंजीवी के कॅरियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण और सफल साबित हुआ। नब्बे के दशक में भी चिरंजीवी ने कई सफल फिल्मों में अभिनय किया। वर्ष 1997 में उन्होंने 'हिटलर' फिल्म में अपने बेजोड़ अभिनय के बल पर आलोचकों से भी खूब प्रशंसा बटोरी। 2002 में प्रदर्शित हुई फिल्म 'इन्द्रा' ने सफलता के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ डाले। राजनीति में आने से पहले चिरंजीवी की आख़िरी फिल्म 'शंकर दादा जिंदाबाद' रही।

चिरंजीवी और प्रजा राज्यम

वर्ष 2008 में चिरंजीवी ने आन्ध्र-प्रदेश में सभी वर्गों के लोगों को सामाजिक न्याय दिलवाने के उद्देश्य से 'प्रजा राज्यम पार्टी' नामक क्षेत्रीय राजनीतिक दल की स्थापना की, जिसका अर्थ ‘जनता राज’ होता है। वर्ष 2009 में हुए विधानसभा चुनावों में चिरंजीवी की पार्टी को अठारह सीटों पर विजय प्राप्त हुई, लेकिन साल 2011 में उनकी पार्टी का आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस में औपचारिक विलय हो गया। अब एक बार फिर उम्मीद जगाई जा रही है कि चिरंजीवी दोबारा फिल्मों का रुख करेंगे।

सामाजिक कार्यकर्ता

अपनी फिल्मों और पार्टी के अलावा चिरंजीवी की पहचान एक सामाजिक कार्यकर्ता की भी रही है। 'चिरंजीवी चैरिटी ट्रस्ट' की स्थापना चिरंजीवी ने 1998 में की थी जिसमें एक ब्लड बैंक और कई आई बैंक (नेत्र दान केन्द्र) हैं। आंध्र प्रदेश सरकार ने इनकी संस्था को सबसे ज्यादा ब्लड जमा करने के लिए पुरस्कृत भी किया है।[1] Pasted from </>

रोचक तथ्य

चिरंजीवी के जीवन से जुड़े रोचक तथ्य[2]
क्रम विवरण
1- चिरंजीवी को सात बार दक्षिण भारतीय फिल्मफेयर अवॉर्ड और चार बार नंदी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।
2- अपनी पहली हिंदी फिल्म प्रतिबंध के लिए भी चिरंजीवी को फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामित किया जा चुका है।
3- चिरंजीवी का जन्म 22 अगस्त, 1955 को आन्ध्र-प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में हुआ था।
4- चिरंजीवी का वास्तविक नाम कोणिदेल शिव शंकर वर प्रसाद है।
5- बचपन से ही चिरंजीवी अभिनय में रुचि रखते थे।
6- ओगोले (आंध्र-प्रदेश) स्थित सीएसआर शर्मा कॉलेज से बारहवीं की परीक्षा पास की।
7- चिरंजीवी ने कॉमर्स विषय के साथ स्नातक उपाधि ग्रहण की।
8- पढ़ाई पूरी करने के बाद चिरंजीवी चेन्नई आ गए।
9- उन्होंने अभिनय सीखने के लिए मद्रास फिल्म इंस्टिट्यूट में दाखिला ले लिया। 
10- वर्ष 1980 में चिरंजीवी ने सुरेखा से शादी की।
11- चिरंजीवी की दो बेटियां और एक बेटा रामचरण तेजा (तेलुगु फिल्म अभिनेता) हैं।
12- टॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध अभिनेता हैं चिरंजीवी।
13- जब चिरंजीवी ने फिल्मों को छोड़ राजनीति का रुख किया तो वहां भी लोगों ने उन्हें पसंद किया।
14- चिरंजीवी ने पुनाधिरल्लू फिल्म के साथ अपने करियर की शुरुआत की, हालांकि प्रणाम खरीदू फिल्म पहले प्रदर्शित हुई।
15- प्रख्यात निर्देशक बापू की फिल्म मना पूरी पंडावुलू ने चिरंजीवी को पहचान दिलवाई। 




पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. चिरंजीवी: स्टार से मेगास्टार तक (Chiranjeevi Profile) (हिंदी)। । अभिगमन तिथि: 10 फरवरी, 2013।
  2. हैप्पी बर्थडे: चिरंजीवी की जिंदगी से जुड़ी 15 बातें (हिंदी)। । अभिगमन तिथि: 10 फरवरी, 2013।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख