User:रविन्द्र प्रसाद/2

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

1 बाबर ने प्रसिद्ध ‘तुगलमा नीति’ का प्रयोग सर्वप्रथम किस युद्ध में किया?

खानवा के युद्ध में
घाघरा के युद्ध में
पानीपत के प्रथम युद्ध में
उपर्युक्त सभी में

2 30 दिसम्बर, 1530 ई. को हुमायूँ का राज्याभिषेक कहाँ पर किया गया था?

आगरा
दिल्ली
काबुल
लाहौर

3 किस युद्ध को जीतने के बाद शेरशाह ने दिल्ली में अफ़ग़ान सत्ता की स्थापना की?

बिलग्राम का युद्ध
कालिंजर का युद्ध
चौसा का युद्ध
तालीकोटा का युद्ध

4 आदिलशाही वंश के हिन्दू प्रधानमंत्री हेमू को ‘विक्रमादित्य’ की उपाधि किसने प्रदान की थी?

आदिलशाह
यूसुफ़ आदिल ख़ाँ
इब्राहिम आदिलशाह
इनमें से कोई नहीं

5 इतिहासकार 'स्मिथ' ने अकबर के किस अभियान को ‘ऐतिहासिक द्रुतगामी आक्रमण’ कहा था?

पानीपत के युद्ध को
हल्दीघाटी के युद्ध को
द्वितीय गुजरात अभियान को
कश्मीर के अभियान को

6 अकबर और राणा प्रताप के मध्य हल्दीघाटी का प्रसिद्ध युद्ध कब लड़ा गया था?

18 जून 1576
18 जून 1574
30 जुलाई 1578
इनमें से कोई नहीं

7 निम्न इतिहासकारों में से किसने अकबर को ‘इस्लाम का शत्रु’ कहा था?

अब्बास ख़ाँ शेरवानी
बदायूँनी
अहमद यादगार
फ़रिश्ता

8 आगरा तथा फ़तेहपुर सीकरी दोनों ही लन्दन से बड़े हैं’, यह कथन किसका है?

बर्नियर
राल्फ़ फ़िंच
हॉकिन्स
थॉमस रो

9 जहाँगीर ने किसके द्वारा अबुल फ़ज़ल की हत्या करवाई?

वीरसिंह देव
महावत ख़ाँ
राजा मानसिंह
ख़ुर्रम

10 अंग्रेज़ दूत कैप्टन हॉकिन्स एवं सर टामस रो किस मुग़ल बादशाह के दरबार में आये थे?

जहाँगीर
अकबर
शाहजहाँ
औरंगज़ेब

11 किस सिक्ख नेता की इस्लाम धर्म ग्रहण न करने पर औरंगज़ेब ने हत्या करवा दी?

गुरु हरगोविन्द
गुरु गोविन्द सिंह
गुरु तेग बहादुर
गुरु अर्जुन देव

12 औरंगज़ेब के समय में किस जाट नेता ने भरतपुर की स्थापना की थी?

चूरामन
राजाराम
गोकला
सूरजमल

13 शाहजहाँ की किस पुत्री ने क़ैद के समय उसकी सेवी की?

रोशन आरा
जहाँन आरा
गुलबदन
उपर्युक्त सभी ने

14 काशी के किस प्रसिद्ध विद्वान ने शिवाजी का राज्याभिषेक करवाया था?

श्री विश्वेश्वर जी
श्री गंगाभट्ट
गुरु रामदास
इनमें से कोई नहीं

15 निम्न में से किसने मराठों की राजधानी को सतारा से पूना स्थानान्तरित किया?

राजा शाहू
शम्भाजी
बाजीराव प्रथम
बालाजी विश्वनाथ