सलीम गौस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:16, 30 April 2022 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''सलीम गौस''' (अंग्रेज़ी: ''Salim Ghouse'', जन्म- ?; मृत्यु- 28 अप्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

सलीम गौस (अंग्रेज़ी: Salim Ghouse, जन्म- ?; मृत्यु- 28 अप्रॅल, 2022) बॉलीवुड, दक्षिण भारतीय और अंग्रेज़ी फिल्मों में अभिनय करने वाले, टेलीविजन और फिल्म अभिनेता थे। धारावाहिक ‘भारत एक खोज’ और ‘सरदारी बेगम‘ तथा ‘सोल्जर’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय से उन्होंने अपनी एक विशेष पहचान बनाई थी।

परिचय

चेन्नई में जन्मे और वहीं शिक्षित हुए सलीम गौस ने बाद में एफटीआईआई, पुणे से स्नातक किया और फिर सिनेमाघरों में उतर गए। वह एक मार्शल आर्ट विशेषज्ञ भी थे। 'भारत एक खोज', 'वागले की दुनिया', 'ये जो है जिंदगी' और 'सुबह' में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले सलीम गौस ने बॉलीवुड और दक्षिण भारत में समान लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने साल 1978 में फिल्म 'स्वर्ग नर्क' के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद कुछ सबसे बड़े सितारों और बैनरों के साथ भी कई फिल्मों में नजर आए। डी.डी. पर आने वाला 'सीरियल भारत एक खोज' इनमें सबसे अहम था। इस शो से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी।

मुख्य फ़िल्में

सलीम गौस को उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाना जाता था, उन्होंने 'चक्र' (1981), 'सारांश' और 'मोहन जोशी हाजिर हो' जैसी कई पुरस्कार विजेता फिल्मों में उल्लेखनीय भूमिकाएं निभाईं। इसके अलावा 'वो दोनों' (1984) और 'त्रिकाल' (1985) में भी नजर आए। साथ ही 'कोयला' में शाहरुख ख़ान के साथ देखा गया, इसके अलावा मुजरिम, शपथ, कमल हासन की वेट्री विज़ा, मोहनलाल की थजवरम और वेल डन अब्बा जैसी फिल्मों में प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। उन्हें आखिरी बार तमिल फिल्म 'का' (2022) में देखा गया था।

उनके बारे में कहा जाता था कि जितनी आसानी से वो हिंदी के डायलॉग्स बोलते थे, उतने ही वो तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी जैसी कई भाषाओं में संवाद बोलते में सहज थे। उनकी अन्य फिल्मों में द्रोही (तेलुगु में भी), चिन्ना गौंडर (दोनों 1992), मणिरत्नम की थिरुदा थिरुदा (1993), सरदारी बेगम (1996) शामिल हैं। सोल्जर (1998), इंडियन (2001) और मिस्ड कॉल (2005)।

श्याम बेनेगल की 1988 में आई मशहूर टीवी श्रृंखला ‘भारत एक खोज’ के विभिन्न एपिसोड में उन्होंने राम, कृष्ण और टीपू सुल्तान आदि किरदार निभाए थे।

मृत्यु

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता सलीम गौस का निधन 28 अप्रॅल, 2022 गुरुवार के दिन मुंबई, महाराष्ट्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ। उन्हें देर रात वर्सोवा के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः