अब्दुल कलाम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 14:46, 10 October 2010 by रेणु (talk | contribs)
Jump to navigation Jump to search
अब्दुल कलाम
पूरा नाम अवुल पकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम
अन्य नाम अब्दुल कलाम
जन्म 15 अक्तूबर, 1931
जन्म भूमि रामेश्वरम, तमिलनाडु
पद भारत के 11वें राष्ट्रपति, वैज्ञानिक
कार्य काल 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007
शिक्षा स्नातक
विद्यालय मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेकनालॉजी
पुरस्कार-उपाधि भारत रत्न (1931), पद्म भूषण (1981)
अद्यतन‎

अवुल पकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम

कार्यकाल- 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007
डॉक्टर ए॰पी॰जे॰ अब्दुल कलाम भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में जाने जाते है। यह एक गैर राजनीतिक व्यक्ति रहे है। विज्ञान की दुनिया में चमत्कारिक प्रदर्शन के कारण ही राष्ट्रपति भवन के द्वार इनके लिए स्वत: खुल गए। जो व्यक्ति किसी क्षेत्र विशेष में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है, उसके लिए सब सहज हो जाता है और कुछ भी दुर्लभ नहीं रहता। अब्दुल कलाम इस उद्धरण का प्रतिनिधित्व करते नज़र आते हैं। अब्दुल कलाम 77 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके हैं। इन्होंने विवाह नहीं किया है। इनकी जीवन गाथा किसी रोचक उपन्यास के नायक की कहानी से कम नहीं है। चमत्कारिक प्रतिभा के धनी अब्दुल कलाम का व्यक्तित्व इतना उन्नत है कि वह सभी धर्म, जाति एवं सम्प्रदायों के व्यक्ति नज़र आते हैं। यह एक ऐसे स्वीकार्य भारतीय हैं, जो सभी के लिए एक महान आदर्श बन चुके हैं। विज्ञान की दुनिया से देश का प्रथम नागरिक बनना कपोल कल्पना मात्र नहीं है क्योंकि यह एक जीवित प्रणेता की सत्यकथा है।

जन्म एवं परिवार

अब्दूल कलाम का पूरा नाम डॉक्टर अवुल पाकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम है। इनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम तमिलनाडु में हुआ। इनके पिता मछुआरों को नाव किराये पर दिया करते थे। इनके संबंध रामेश्वरम के हिन्दू नेताओं तथा अध्यापकों के साथ काफी स्नेहपूर्ण थे। अब्दुल कलाम ने अपनी आरंभिक शिक्षा जारी रखने के लिए अख़बार वितरित करने का कार्य भी किया था। जिस घर में इनका जन्म हुआ, वह आज भी रामेश्वरम में मस्ज़िद मार्ग पर स्थित है। इसके साथ ही इनके भाई की कलाकृतियों की दुकान भी संलग्न है। यहाँ पर्यटक इसी कारण खिंचे चले आते हैं, क्योंकि अब्दुल कलाम का आवास स्थित है। डॉक्टर अब्दुल कलाम प्रकृति के काफी निकट रहे हैं। रामेश्वरम का प्राकृतिक सौन्दर्य समुद्र की निकटता के कारण सदैव बहुत दर्शनीय रहा है।

  • अब्दुल कलाम ने 1958 में 'मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेकनालॉजी' से अंतरिक्ष विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
  • 1962 में वे 'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन' में आये।
  • 'रोहिणी' उपग्रह के सफल प्रक्षेपण, 'अग्नि' व 'पृथ्वी' मिसाइल के निर्माण तथा 'पोखरण के परमाणु परीक्षण' में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।
  • अबुल पकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम को भारत सरकार द्वारा 1981 में प्रशासकीय सेवा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
  • डॉक्टर कलाम को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से 1997 में सम्मानित किया गया।
  • 18 जुलाई, 2002 को डॉक्टर कलाम को नब्बे प्रतिशत बहुमत द्वारा 'भारत का राष्ट्रपति' चुना गया था और उन्होंने 25 जुलाई 2002 को अपना पदभार ग्र्हण किया।
  • इस पद के लिये उनका नामांकन सत्तासीन राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक गठबंधन की सरकार ने किया था, जिसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सम्रथन हासिल हुआ था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः