अब मुस्कुरा दे -आदित्य चौधरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:34, 12 May 2012 by गोविन्द राम (talk | contribs) ("अब मुस्कुरा दे -आदित्य चौधरी" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (अनिश्चित्त अवधि) [move=sysop] (अनिश्चित्त अवधि)))
Jump to navigation Jump to search

50px|right|link=|

अब मुस्कुरा दे -आदित्य चौधरी


आँखें बंद कर ले 
कि मैं तुझसे
खोलने के लिए कहूँगा
ज़रा चुप भी हो जा
कि मैं तुझसे
बोलने के लिए कहूँगा
रूठती क्यों नहीं
जल्दी रूठ
कि तुझे मनाना है
अब मुस्कुरा दे
तुझको रुलाना है
अब सो क्यों रही है
जल्दी उठ
भूखा ही मरूँगा क्या
खाना नहीं बनाना है
चल कपड़े तैयार कर दे
मुझे जल्दी नहाना है
जा दूsssर चली जा
कि तुझे आवाज़ देकर बुलाना है
अरे इतनी भी दूर नहीं
क्या सचमुच मुझे छोड़कर जाना है
अब जरा पास आ
तुझे कुछ बताना है
कि ये जो घर है ना अपना
इसे तुझी को तो मंदिर बनाना है



वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः