वो सुबह कभी तो आएगी -आदित्य चौधरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 14:59, 26 May 2012 by गोविन्द राम (talk | contribs) ("वो सुबह कभी तो आएगी -आदित्य चौधरी" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (अनिश्चित्त अवधि) [move=sysop] (अनिश्चित्त अवधि))
Jump to navigation Jump to search

50px|right|link=|

वो सुबह कभी तो आएगी -आदित्य चौधरी


वो 'सुबह' जो कभी आनी थी
कब आएगी ?
जिस सुबह को,
सक़ीना भी स्कूल जाएगी ?

नहीं टपकेगी सुक्खो की छत
और संतो दादी भी पेंशन पाएगी

कल्लो नहीं धोएगी रईसों के पोतड़े
और चंदर की शराब भी छूट जाएगी

परसादी छोड़ देगा तीन पत्ती खेलना
और सुनहरी भी मायके से लौट आएगी

बैजंती छुड़ा लेगी चूड़ियाँ सुनार से
और दोबारा 'रखने' भी नहीं जाएगी

हवालात से छूटेगा बेकसूर घूरेलाल  
और पुलिस भी बार-बार नहीं आएगी

इस बार सोनदेई जनमेगी बिटिया को
और उसकी सास भी घी के दीए जलाएगी

ऐसी सुबह मेरे गाँव में कब आएगी ?
ऐसी सुबह तेरे गाँव में कब आएगी ?

सम्पादकीय विषय सूची
अतिथि रचनाकार 'चित्रा देसाई' की कविता सम्पादकीय आदित्य चौधरी की कविता



वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः