ये दास्तान कुछ ऐसी है -आदित्य चौधरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:53, 10 June 2012 by गोविन्द राम (talk | contribs) ("ये दास्तान कुछ ऐसी है -आदित्य चौधरी" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (अनिश्चित्त अवधि) [move=sysop] (अनिश्चित्त अव�)
Jump to navigation Jump to search

50px|right|link=|

ये दास्तान कुछ ऐसी है -आदित्य चौधरी


जीने के लिए सदक़े कम थे [1]
मरने के लिए लम्हे कम थे 

चाहत का भरोसा कौन करे
रिश्ते के लिए वादे कम थे

ये दास्तान ही ऐसी है
सुनने के लिए राज़ी कम थे

मयख़ाने में रिंदों से कहा [2]
पीने वाले समझे कम थे

कहना लिख कर भी चाहा तो
लिखने के लिए काग़ज़ कम थे

जब आँख अचानक भर आई
रोने के लिए कोने कम थे

अब सुकूं आख़री ढूंढ लिया
पर अर्थी को कांधे कम थे

सम्पादकीय विषय सूची
अतिथि रचनाकार 'चित्रा देसाई' की कविता सम्पादकीय आदित्य चौधरी की कविता

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. सदक़ा=न्यौछावर, दान
  2. रिंद=शराबी



वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः