फ़ासले मिटाके -आदित्य चौधरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:12, 21 September 2013 by गोविन्द राम (talk | contribs) ("फ़ासले मिटाके -आदित्य चौधरी" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (अनिश्चित्त अवधि) [move=sysop] (अनिश्चित्त अवधि)))
Jump to navigation Jump to search

50px|right|link=|

फ़ासले मिटाके -आदित्य चौधरी

कोई फ़ासले मिटाके, आया क़रीब होता
चाहे नसीब वाला या कम नसीब होता

उसे ज़िन्दगी में अपनी, मेरी तलाश होती
मैं उसकी सुबह होता, वो मेरी शाम होता

मेरी आरज़ू में उसके, ख़ाबों के फूल होते
यूँ साथ उसके रहना, कितना हसीन होता

जब शाम कोई तन्हा, खोई हुई सी होती
तब जिस्म से ज़ियादा, वो पास दिल के होता

दिल के हज़ार सदमे, ग़म के हज़ार लम्हे
इक साथ उसका होना, राहत तमाम होता


टीका टिप्पणी और संदर्भ



वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः