दिल को ही सुनाने दो -आदित्य चौधरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:25, 7 April 2014 by गोविन्द राम (talk | contribs) ("दिल को ही सुनाने दो -आदित्य चौधरी" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (अनिश्चित्त अवधि) [move=sysop] (अनिश्चित्त अवधि))
Jump to navigation Jump to search

50px|right|link=|

दिल को ही सुनाने दो -आदित्य चौधरी

गर जो गुमनाम हैं गुमनाम ही मर जाने दो
अब तो कोई और करो बात चलो जाने दो
 
          दिल की सुनते हैं, जीते हैं अपनी शर्तों पे
          शौक़ ए शौहरत है जिसे उसे ही कमाने दो

बात बन जाएगी कोई दिल जो हमें चाहेगा
जो भी अपना है उसे पास तो बुलाने दो

          चंद तनहाई भरे लम्हे अपनी दौलत है
          अब किसी यार से मिल के इसे लुटाने दो

ख़ुद ही कहते हैं ख़ुद से, ख़ुद ही सुनते हैं
दिल के नग़्में हैं इन्हें दिल को ही सुनाने दो

          एक तो इश्क़ है, दूजा है ग़म जुदाई का
          और कोई बात नहीं यही हैं फ़साने दो

किसी का तोड़ के दिल चैन कहाँ मिलता है
प्यार से मौत भी आए तो उसे आने दो



वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः