जो भी मैंने तुम्हें बताया -आदित्य चौधरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:30, 20 March 2015 by गोविन्द राम (talk | contribs) ("जो भी मैंने तुम्हें बताया -आदित्य चौधरी" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (अनिश्चित्त अवधि) [move=sysop] (अनिश्चित�)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

50px|right|link=|

जो भी मैंने तुम्हें बताया -आदित्य चौधरी

जो भी मैंने तुम्हें बताया
जो कुछ सारा ज्ञान दिया है
वो मेरे असफल जीवन का
और मिरे अपराधी मन का
कुंठाओं से भरा-भराया
कुछ अनुभव था

जितनी भूलें मैंने की थीं
जितने मुझको शूल चुभे थे
उतने ही अब फूल चुनूँ और
सेज बना दूँ, ऐसा है मन
और एक सपना भी है
मेरा ही अपना

मेरे भय ने मुझे सताया
जीवन के अंधियारे पल थे
जितने भी वो सारे कल थे
दूर तुम्हें उनसे ले जाऊँ
कहना यही चाहता हूँ मैं
ये कम है क्या?

मन से भाग सकूँगा कैसे
कोई भाग सका भी है क्या

कोई नहीं बता सकता है
कोई नहीं जता सकता है
ये तो बस, सब ऐसा ही है
समझ सको तो समझ ही लेना
प्रेम किया है जैसा भी है

और नहीं मालूम मुझे कुछ
यही प्रेम पाती है मेरी
नहीं जानता लिखना कुछ भी
जैसे-तैसे यही लिखा है...


टीका टिप्पणी और संदर्भ


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः