मेहताब बाग़, आगरा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:37, 6 April 2017 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''मेहताब बाग़''' (अंग्रेज़ी: ''Mehtab Bagh'') उत्तर प्रदेश के...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

मेहताब बाग़ (अंग्रेज़ी: Mehtab Bagh) उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगर आगरा में स्थित है। यह बाग़ यमुना नदी के किनारे विश्व प्रसिद्ध ताजमहल से विपरीत दूसरे किनारे पर है। यह बाग़ फूलों और अलग-अलग प्रकार के पेड़-पौधों से सजा-धजा सैला‍नियों को खासा लुभाता है।

  • महताब बाग़ का अर्थ होता है- "चांद की रोशनी का बाग़"।
  • यमुना नदी के किनारे 25 एकड़ में फैले इस बाग़ का निर्माण 1631 से 1635 ई. के बीच करवाया गया था।
  • बाग़ ताजमहल के सममितीय बना है, क्योंकि इसकी चौड़ाई ताजमहल की चौड़ाई के ठीक बराबर है।
  • इस बाग़ के बीच में एक बड़ा सा अष्टभुजीय तालाब है, जिसमें ताजमहल का प्रतिबिंब बनता है। पर्यटक इस बाग़ से ताजमहल की अनुपम छठा को निहार सकते हैं। इस तालाब के लिए पानी बगल के झरने से लाया गया था।[1]
  • हालांकि दुर्भाग्यवश यह बाग़ मुग़ल काल से लेकर अब तक यमुना नदी में आने वाली बाढ़ की चपेट में रहा है। इसके कारण बाग़ की खूबसूरती नष्ट हो गई है और यह उजड़ सा गया है।
  • बाढ़ के कारण बाग़ के चार बलुआ पत्थर के स्तंभ में से सिर्फ एक ही सुरक्षित है। इनमें से तालाब के उत्तर और दक्षिण में स्थित दो स्तंभ की नींव आज भी देखी जा सकती है। ऐसा समझा जाता है कि यह संभवत: इस बाग़ का पैविलियन हुआ करता होगा।
  • यह भी कहा जाता है कि आज जहाँ मेहताब बाग़ है, वहाँ पहले एक काला ताजमहल बनना तय हुआ था, जिसमें शाहजहाँ की कब्र बनाई जानी थी, लेकिन किंतु धन के अभाव एवं औरंगज़ेब की नीतियों के कारण वह बन नहीं पाया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. मेहताब बाग, आगरा (हिंदी) hindi.nativeplanet.com। अभिगमन तिथि: 06 अप्रैल, 2017।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः