झूलन गोस्वामी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:21, 10 May 2017 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''झूलन निशित गोस्वामी''' (अंग्रेज़ी: ''Jhulan Goswami'', जन्म- 25...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

झूलन निशित गोस्वामी (अंग्रेज़ी: Jhulan Goswami, जन्म- 25 नवम्बर, 1982, नादिया, पश्चिम बंगाल) भारत की प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर हैं। उन्हें 'नादिया एक्सप्रेस' के नाम से भी जाना जाता है। अपनी शानदार गेंदबाजी से वे कई बार भारत को जीत दिला चुकी हैं। झूलन गोस्वामी अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट मैच में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली महिला क्रिकेटर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की कैथरीन फिट्जपैट्रिक का एक दशक से चला आ रहा रिकॉर्ड तोड़ कर यह उपलब्धी अपने नाम की है। वे मिताली राज से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान भी कर चुकी हैं।

परिचय

झूलन गोस्वामी का जन्म 25 नवम्बर, 1982 को नादिया, पश्चिम बंगाल में हुआ था। उनके पिता का नाम निशित गोस्वामे तथा माता का नाम झरना है। अपने कद के कारण झूलन गेंदों को अच्‍छी उछाल देने में सफल होती हैं। उनकी लम्बाई पांच फुट ग्यारह इंच है। सुबह 4.30 बजे उठकर झूलन गोस्वामी नादिया से दक्षिण कोलकाता के विवेकानंद पार्क तक लोकल ट्रेन से जाया करती थीं, जहां कोच उन्हें क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया करते थे। एक दिन क्रिकेट खेलकर रात को देर से घर पहुंचने पर उनकी मां ने उन्हें कई घंटे घर के बाहर खड़े रखा था।

तेज़ गेंदबाज

झूलन गोस्वामी के तेज़ गेंदबाजी शुरू करने की कहानी कम दिलचस्‍प नहीं है। बचपन में वे पड़ोस के लड़कों के साथ क्रिकेट खेला करती थीं। उस समय बेहद धीमी गेंदबाजी करने के कारण झूलन का मजाक बनाया जाता था। इससे उन्हें गेंदबाज बनने की प्रेरणा मिली। उन्‍होंने तेज़ गेंदबाजी में हाथ आजमाया और जल्‍द ही अपनी गेंदों की गति से लड़कों को भी चौंकने पर मजबूर करने लगीं। उनकी कद काठी तेज़ गेंदबाजी के लिहाज से आदर्श है। वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनी झूलन गोस्वामी गति के बावजूद गेंदों की लाइन-लेंथ पर नियंत्रण रखती हैं। उनकी छवि बेहद सटीक तेज़ गेंदबाज की है।

कीर्तिमान

34 वर्षीय झूलन गोस्वामी ने 9 मई, 2017 को ऑस्ट्रेलिया की कैथरीन फिट्जपैट्रिक के 180 विकेटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने दक्षिण अफ़्रीका में खेले गये चार देशों के टूर्नामेंट में मेजबान टीम के ख़िलाफ़ तीन विकेट लेकर अपने विकेटों की संख्या को 181 तक पहुंचा दिया। उन्होंने 153वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। जबकि 2007 में रिटायर हो चुकीं कैथरीन ने 109 मैचों में 180 विकेट लिये थे।

पुरस्कार व सम्मान

वर्ष 2007 में आईसीसी की महिला क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर से सम्मानित झूलन गोस्वामी एक समय पर दुनिया की सबसे तेज़ महिला गेंदबाज थीं। उन्होंने भारत के लिए 2002 में डेब्यू किया था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः