फूल बाग़, कानपुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:26, 1 August 2017 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replacement - " महान " to " महान् ")
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

फूल बाग़ कानपुर, उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह कानपुर रेलवे स्टेशन, एलआईसी बिल्डिंग और नाना राव पार्क के पास शहर के मध्य में स्थित है।

  • इस बाग़ को 'गणेश विद्यार्थी उद्यान' भी कहा जाता है।
  • ब्रिटिश शासन काल में यह बाग़ 'क्वीन विक्टोरिया गार्डन' के नाम से जाना जाता था।
  • कई ऐतिहासिक लोकसभाएँ आदि इस उद्यान में हुई थीं, जिन्हें आधुनिक भारत के कई महान् नेताओं और वक्ताओं, जैसे- महात्मा गाँधी, इंदिरा गाँधी, अटल बिहारी वाजपेयी और राम मनोहर लोहिया ने संबोधित किया था।[1]
  • फूल बाग़ में कानपुर संग्रहालय और 'कावनपुर यूनियन क्लब' भी है। यह संग्रहालय शहर का सरकारी संग्रहालय है और आकर्षण का केंद्र है।
  • पहले इस उद्यान का प्रबंधन अच्छा था और यहाँ हरियाली थी। हालाँकि अब इसका उपयोग राजनीतिक रैलियों के लिए किया जाता है।
  • इसकी ऐतिहासिक विरासत अभी भी आकर्षित करती है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. फूल बाग़, कानपुर (हिन्दी) नेटिव प्लेनेट। अभिगमन तिथि: 13 मई, 2015।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः