कंधा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:43, 23 October 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''कंधा''' - संज्ञा पुल्लिंग (संस्कृत स्कंध, प्राक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

कंधा - संज्ञा पुल्लिंग (संस्कृत स्कंध, प्राकृत कंध)[1]

1. मनुष्य के शरीर का वह भाग जो गले और मौढ़े के बीच में है।

मुहावरा

कंधा देना = (1) अरथी में कंथा लगाना। अरथी को कंधे पर लेना या लेकर चलना। शव के साथ अमशान तक जाना। (2) सहारा देना। सहायता देना। मदद देना।

कंधा बदलना = (1) बोझ को एक कंधे से दूसरे कंधे पर लेना। (2) बोझ को दूसरे के कंधे पर से अपने कंधे पर लेगा।

कंधा भरना; कंधा भर जाना = बोझ के कारण पालकी ढोने वालों के कंधे का फूल जाना या भारीपन जान पड़ना।

कंधा लगना = पहले पहल या दूर तक पालकी आदि ढोने से कंधे का कल्लाना।

कंधे की उड़ान = मालखंभ की एक कसरत, जिसमें कंधे के बल उड़ते हैं।

2. बाहुमूल। मोढ़ा।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिंदी शब्दसागर, द्वितीय भाग |लेखक: श्यामसुंदरदास बी. ए. |प्रकाशक: नागरी मुद्रण, वाराणसी |पृष्ठ संख्या: 726 |

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः