उद्यान गंधार
- प्राचीन गंधार का एक भाग जो आजकल स्वात या चितराल, पश्चिम पाकिस्तान के उत्तर-पूर्व में स्थित, के नाम से प्रसिद्ध है।
- बौद्ध काल में यहाँ अनेक विहार स्थित थे।
- चीनी पर्यटक ह्वेन त्सांग (520 ई.) के वर्णन के अनुसार बौद्ध साहित्य तथा कला में प्रसिद्ध बेस्संतर जातक की कथा की घटना स्थली यह नगर था।[1]
- उद्यान का वर्णन युवानच्वांग ने भी किया है।
- उद्यान देश में बसने वाले लोगों को अश्वक [2] कहते थे।
- मार्कण्डेय पुराण तथा बृहत्संहिता में उन्हें उत्तर-पश्चिम की ओर स्थित बताया गया है।
- मंगलपुर में उद्यान की राजधानी थी।
- कुछ विद्वानों का मत है कि अफ़ग़ानिस्तान का वह भाग जो आजकल चमन कहलाता है प्राचीन 'उद्यान' है। दोनों नाम समानार्थक हैं।
- चमन का इलाका सदा से फलों के बागों के लिए प्रसिद्ध रहा है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ देखें सुंगयुग का यात्रा विवरण; नागरीप्रचारिणी सभा, काशी, उपक्रम पृ. 23
- ↑ ग्रीक अस्सकनीज़
- ऐतिहासिक स्थानावली | पृष्ठ संख्या= 97| विजयेन्द्र कुमार माथुर | वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग | मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार