अविस्थल
अविस्थल महाभारत[1] में उल्लिखित उन पाँच स्थानों में से एक है, जिसे युधिष्ठिर ने दुर्योधन से पाण्डवों के लिए मांगा था।
- युधिष्ठिर ने यह संदेश दुर्योधन के पास संजय द्वारा भिजवाया था-
'अविस्थलंवृकस्थलं माकन्दीं वारणावतम्, अवसानं भवत्वत्र किंचिदेकं च पंचमम्'
अर्थात् "हमें केवल 'अविस्थल', 'वृकस्थल', 'माकंदी', 'वारणावत' तथा पाँचवाँ कोई भी ग्राम दे दे।
- वृकस्थल या वृकप्रस्थ[2]माकन्दी और वारणावत[3] हस्तिनापुर के निकट ही स्थित थे।
- अविस्थल भी इनके निकट ही होगा, यद्यपि इसका ठीक-ठीक अभिज्ञान संदिग्ध है।
- कुछ विद्वानों के अनुसार अविस्थल का शुद्ध पाठ 'कपिस्थल' या 'कपिष्ठल' होना चाहिए।
- कपिस्थल वर्तमान 'कैथल'[4] है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ऐतिहासिक स्थानावली | पृष्ठ संख्या= 48| विजयेन्द्र कुमार माथुर | वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग | मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार
- ↑ उद्योग. 31-19
- ↑ वर्तमान बागपत, ज़िला मेरठ, उ. प्र.
- ↑ वर्तमान बरनावा, ज़िला मेरठ
- ↑ ज़िला करनाल, पंजाब