कौरवी बोली: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
('कौरवी बोली ही खड़ी बोली के नाम से भी जानी जाती है। 'खड...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
Line 29: Line 29:
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{भाषा और लिपि}}
{{भाषा और लिपि}}
[[Category:भाषा_और_लिपि]]
[[Category:भाषा और लिपि]][[Category:भाषा कोश]]
[[Category:साहित्य_कोश]]
[[Category:साहित्य_कोश]]
__INDEX__
__INDEX__

Revision as of 08:53, 14 October 2011

कौरवी बोली ही खड़ी बोली के नाम से भी जानी जाती है। 'खड़ी बोली' नाम का प्रयोग दो अर्थों में होता है -

  1. एक तो 'मानक हिन्दी' के लिए जिसकी तीन शैलियाँ 'हिन्दी' , 'उर्दू' और 'हिन्दुस्तानी' हैं;
  2. दूसरे, उस लोक बोली के लिए जो दिल्ली - मेरठ में तथा आस पास बोली जाती है।
कौरवी से तात्पर्य

यहाँ 'खड़ीबोली' नाम का प्रयोग इस दूसरे अर्थ में किया जा रहा है। इस अर्थ में 'कौरवी' नाम का भी प्रयोग होता है। यह क्षेत्र पुराना, 'कुरु' जनपद है, इसी आधार पर राहुल सांकृत्यायन ने इस बोली को 'कौरवी' नाम दिया था। यों, अच्छा ही रहे यदि 'खड़ी बोली' तो मानक हिन्दी को कहा जाय, और 'कौरवी' इस बोली को।

नामकरण

'खड़ी बोली' नाम - यह नाम कैसे पड़ा, विवाद का विषय है। मुख्य मत निम्नाकित है -

  1. 'खड़ी' मूलत: 'खरी' है, और इसका अर्थ है 'शुद्ध'। लोगों ने इस बोली का साहित्य में प्रयोग करते समय जब अरबी - फ़ारसी शब्दों को निकालकर इसे शुद्ध रूप में प्रयुक्त करने का यत्न किया तो इसे 'खरी बोली' कहा गया, जो बाद में 'खड़ीबोली' हो गया।
  2. 'खड़ी' का अर्थ है जो 'खड़ी हो' अर्थात 'पड़ी' का उलटा। पुरानी ब्रज, अवधी आदि 'पड़ी बोलियाँ' थी, अर्थात आधुनिक काल की मानक भाषा नहीं बन सकीं। इसके विपरीत यह बोली आवश्यकता के अनुरूप खड़ी हो गई, अत: खड़ी बोली कहलाई। चटर्जी यही मानते थे।
  3. कामताप्रसाद गुरु आदि के अनुसार 'खड़ी' का अर्थ है 'कर्कश'। यह बोली ब्रज की तुलना में कर्कश है, अत: यह नाम पड़ा।
  4. ब्रज ओकारांतता - प्रधान है तो खड़ी बोली आकारांतता - प्रधान। किशोरीदास वाजपेयी के अनुसार 'आकारांतता' की 'खड़ी' पाई ने ही इसे यह नाम दिया है।
  5. विली ने 'खड़ी' का अर्थ 'प्रचलित' या 'चलती' माना, अर्थात जो ब्रज आदि को पीछे छोड़ प्रचलित हो गई।
  6. गिलक्राइस्ट ने 'खड़ी' का अर्थ 'मानक' (Standard) या 'परिनिष्ठित' किया है।
  7. अब्दुल हक़ 'खड़ी' का अर्थ 'गँवारू' मानते हैं। इनमें कौन- सा मत ठीक है, और कौन- सा ठीक नहीं है, सनिश्चय कहना कठिन है। यों पुराने प्रयोगों से पहले मत को समर्थन मिलता है। असंभव नहीं कि इसके साहित्य में प्रयुक्त को अपने 'खरेपन' के कारण 'खरा' कहा गया हो और उसके आधार पर उसकी मुख्य आधार बोली को 'खड़ी'।
क्षेत्रीय

'खड़ीबोली' अब तो भाषा है, इसे 'बोली' क्यों कहते हैं? वस्तुत: मूलत: दिल्ली- मेरठ की बोली को ही 'खड़ी बोली' कहा गया। बाद में इसका तथा कुछ और बोलियों का आधार लेती हुई जो भाषा सामने आई, यह भी इसी नाम से पुकारी जाने लगी। इस तरह 'भाषा' हो जाने पर भी मूल नाम (खड़ीबोली) से यह छुटकारा नहीं पा सकी। खड़ी बोली (कौरवी) का विकास शौरसेनी अपभ्रंश के उत्तरी रूप से हुआ है तथा इसका क्षेत्र देहरादून का मैदानी भाग, सहारनपुर, मुज़फ़्फरनगर, मेरठ, दिल्ली नगर, गाज़ियाबाद, बिजनौर, रामपुर और मुरादाबाद हैं। इसमें लोक- साहित्य पर्याप्त मात्रा में मिलता है, जिसमें पवाड़े मुख्य रूप से उल्लेख्य हैं। कौरवी की मुख्य उपबोलियाँ पश्चिमी कौरवी, पहाड़ताली तथा बिजनौरी हैं। कौरवी का शुद्ध रूप बिजनौरी को माना जाता है।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख