जोगीमारा गुफ़ाएं: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
m (Text replace - "==टीका टिप्पणी और संदर्भ==" to "{{संदर्भ ग्रंथ}} ==टीका टिप्पणी और संदर्भ==")
Line 18: Line 18:
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{मध्य_प्रदेश_के_पर्यटन_स्थल}}
{{मध्य_प्रदेश_के_पर्यटन_स्थल}}
{{मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक स्थान}}
[[Category:मध्य प्रदेश]]
[[Category:मध्य प्रदेश]]
[[Category:मध्य_प्रदेश_के_पर्यटन_स्थल]][[Category:मध्य_प्रदेश_के_ऐतिहासिक_स्थान]][[Category:पर्यटन कोश]]__INDEX__
[[Category:मध्य_प्रदेश_के_पर्यटन_स्थल]][[Category:मध्य_प्रदेश_के_ऐतिहासिक_स्थान]][[Category:पर्यटन कोश]]__INDEX__

Revision as of 10:47, 26 June 2011

मध्य प्रदेश की पूर्व रियासत सरगुजा में लक्ष्मणपुर से 12 मील की दूरी पर रामगढ़ की पहाड़ी में जोगीमारा नामक शैलकृत गुफ़ाएँ हैं। जिनमें 300 ई.पू. के कुछ रंगीन भित्तिचित्र यहाँ विद्यमान हैं।

निर्माण काल

चित्रों का निर्माण काल डॉ. ब्लाख ने यहाँ से प्राप्त एक अभिलेख के आधार पर निश्चित किया है। सम्राट अशोक के समय में जोगीमारा गुफ़ाओं का निर्माण हुआ था। ऐसा माना जाता है कि जोगीमारा के भित्तिचित्र भारत के प्राचीनतम भित्तिचित्रों में से हैं। ऐसा विश्वास किया जाता है कि देवदासी सुतनुका ने इन भित्तिचित्रों का निर्माण करवाया था। चित्रों में भवनों, पशुओं और मनुष्यों की आकृतियों का आलेखन किया गया है। एक चित्र में नृत्यांगना बैठी हुई स्थिति में चित्रित है और गायकों तथा नर्तकों के खुण्ड के घेरे में है। यहाँ के चित्रों में झाँकती रेखाएँ लय तथा गति से युक्त हैं। चित्रित विषय सुन्दर है तथा तत्कालीन समाज के मनोविनोद को दिग्दर्शित करते हैं। इन गुफ़ाओं का सर्वप्रथम अध्ययन असित कुमार हलधर एवं समरेन्द्रनाथ गुप्ता ने 1914 में किया था।

प्रस्तुतिकरण

जोगीमारा गुफ़ाओं के समीप ही सीताबेंगरा गुफ़ा है। इस गुफ़ा का महत्त्व इसके नाट्यशाला होने से है। कहा जाता है कि यह एशिया की अतिप्राचीन नाट्यशाला है। भास के नाटकों के समय निर्धारण में यह पुराता देवदीन पर प्रेमासक्तत्त्विक खोज महत्त्वपूर्ण हो सकती है। क्योंकि नाटक प्रविधि को भास ने लिखा था तथा उसके नाटकों में चित्रशालाओं के भी सन्दर्भ दिये हैं। यह विश्वास किया जाता है कि गुफ़ा का संचालन किसी सुतनुका देवदासी के हाथ में था। यह देवदासी रंग शाला के रूपदक्ष थी। देवदीन की चेष्टाओं में उलझी नारी सुलभ ह्रदया सुतनुका को नाट्यशाला के अधिकारियों का 'कोपभाजन' बनना पड़ा और वियोग में अपना जीवन बिताना पड़ा। रूपदक्ष देवदीन ने इस प्रेम प्रसंग को सीताबेंगरा की भित्ति पर अभिलेख के रूप में सदैव के लिए अंकित कर दिया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख