सूरज कुंड मेरठ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:22, 9 March 2012 by फ़ौज़िया ख़ान (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

सूरज कुंड मेरठ में स्थित एक बड़ा कुंड है जिसमें कुछ समय पहले तक स्थायी रूप से पानी रहा करता था, किन्तु अब यह सूख गया है।

  • इस पवित्र कुंड का निर्माण एक धनी व्यापारी जवाहर लाल ने 1714 ई. में करवाया था।
  • प्रारंभ में आबू नाला से इस कुंड को जल प्राप्त होता था। वर्तमान में 'गंग नहर' से इसे जल प्राप्त होता है।
  • सूरज कुंड के चारों ओर मेरठ के कुछ अति महत्त्वपूर्ण तथा प्रचीन मंदिर स्थित हैं, जिनमें 'मनसा देवी मंदिर' और 'बाबा मनोहर नाथ मंदिर' प्रमुख हैं।
  • इनमें कुछ मंदिर नागरी शैली के हैं तथा कुछ मंदिर मराठा शैली के हैं।
  • ये मंदिर शाहजहां के समय में बने थे।
  • इन सब मंदिरों तथा उनके आस पास स्थित समाधियों पर अभिलेख भी मिलते हैं जो इस क्षेत्र के स्वर्णिम इतिहास के गवाह हैं।
  • इन मंदिरों में कुछ ऐसे भी स्थान हैं जो खुद में विशिष्ट हैं, जैसे - प्राचीन सती मंदिर और कुबेर मंदिर आदि।
  • यहां मेरठ का अति प्राचीन गुरुद्वारा भी स्थित है। यहां एक महत्त्वपूर्ण समाधि हिन्दी की खड़ी बोली के आरम्भिक लेखक 'पं. गौरी दत्त' की है ।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः