कच (शब्द सन्दर्भ)

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:39, 31 October 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) ('{{बहुविकल्प|बहुविकल्पी शब्द=कच|लेख का नाम=कच (बहुविक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
चित्र:Disamb2.jpg कच एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- कच (बहुविकल्पी)

कच - संज्ञा पुल्लिंग (संस्कृत)[1]

1. बाल (विशेषतया सिर का)।

उदाहरण- घरि कच विरथ कीन्ह महि गिरा। - रामचरितमानस[2]

2. सूखा फोड़ा या जरूम। पपड़ी।

3. झुंड।

4. अँगरखे का पल्ला।

5. बादल।

6. बृहस्पति का पुत्र।

विशेषण देखिए 'देवयानी'।

7. सुगंध वाला।

8. कुश्ती का एक पेंच, जिसमें एक आदमी दूसरे की बगल में से हाथ ले जाकर उसके कंधे पर चढ़ाता है और गर्दन को दबाता है।

मुहावरा- कच बाँधना = किसी की बगल से हाथ ले जाकर उसके कंधे पर चढ़ाना और उसकी गरदन को दबाना।

9. मेघ। बादल[3]


कच - [[संज्ञा पुल्लिंग (अनुकरण शब्द)

1. धँसने या चुभने का शब्द। जैसे- उसने कच से काट लिया। काँटा कच से चुभ गया। 2. कुचले जाने का शब्द।


कच - विशेषण (हिन्दी कच्चा का अल्पार्थक समास रूप)

'कच्चा'। जैसे- कचदिला = कच्चे दिल का। कच्ची पेंदी का। ढुल-मुल। कचलहू = रक्त का पंछा। लसिका। कचपेंदिया = (1) कच्ची पेंदी वाला। (2) ढुलमुल। जिसकी बात का ठिकाना न हो।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिंदी शब्दसागर, द्वितीय भाग |लेखक: श्यामसुंदरदास बी. ए. |प्रकाशक: नागरी मुद्रण, वाराणसी |पृष्ठ संख्या: 736 |
  2. रामचरितमानस, 3।23, सम्पादक शंभूनारायण चौबे, नागरी प्रचारिणी सभा · काशी, प्रथम संस्करण
  3. अन्य कोश

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः