राजू श्रीवास्तव

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:32, 21 September 2022 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''राजू श्रीवास्तव''' (अंग्रेज़ी: ''Raju Srivastav'', जन्म- 24 दिस...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

राजू श्रीवास्तव (अंग्रेज़ी: Raju Srivastav, जन्म- 24 दिसम्बर, 1963; मृत्यु- 21 सितम्बर, 2022) भारत के प्रसिद्ध हास्य कलाकार थे। उन्होंने कई हिन्दी फ़िल्मों के साथ-साथ टीवी के हास्य कार्यक्रमों में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। छोटे परदे पर आये हास्य कार्यक्रम 'लाफ़्टर चेलेंज' ने राजू श्रीवास्तव को घर-घर में पहचान दिला दी थी। राजू श्रीवास्तव मुख्यत: आम आदमी और रोज़मर्रा की छोटी-छोटी घटनाओं पर व्यंग सुनाने के लिए जाने जाते थे।

परिचय

राजू श्रीवास्तव का जन्म 24 दिसंबर, 1963 को उत्तर प्रदेश के प्रचलित जिले कानपुर में हुआ था। उनका एक साधारण छोटा-सा मध्यम वर्गीय परिवार था। राजू श्रीवास्तव के पिता रमेश चंद्र श्रीवास्तव कानपुर में एक साधारण व्यापारी थे। उनकी माता का नाम सरस्वती श्रीवास्तव है। उनकी कोई बहन नहीं है, लेकिन एक बड़े भाई हैं जिनका नाम दीपू श्रीवास्तव है। राजू श्रीवास्तव का विवाह शिखा श्रीवास्तव से हुआ। उनके दो बच्चे हैं जिसमें पुत्र का नाम आयुष्मान श्रीवास्तव और पुत्री का नाम अंतरा श्रीवास्तव है।

मुम्बई आगमन

राजू बहुत ही सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते थे। बचपन से ही कलाकार बनना और फिल्म में काम करने का शौक था। जिस वजह से अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी करने के बाद वे मुंबई आ गए। मुंबई में राजू श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन की मिमिक्री करके प्रसिद्धि हासिल की और थिएटर में काम करने लगे। इसके बाद अलग-अलग हास्य शो में उन्होंने काम किया। 'द ग्रेट इंडियन लाफ़्टर चेलेंज' में काम करने पर उन्हें भारत भर में प्रसिद्धि हासिल हुई। इस शो में उन्होंने आम आदमी के जीवन में आने वाली छोटी-छोटी परेशानियों पर व्यंग किया। जिसके बाद हर घर में राजू श्रीवास्तव एक प्रचलित कॉमेडियन के नाम से गूंजने लगे। धीरे-धीरे उन्होंने बहुत सारे बॉलीवुड फिल्मों में भी कॉमेडियन के रूप में काम किया और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 'स्वच्छ भारत अभियान' के दौरान उनके नाम को स्वच्छ भारत के मोर्चे को भारत भर में प्रचलित करने के लिए नामांकित किया गया।

कॅरियर

राजू श्रीवास्तव का कॅरियर बहुत ही उतार-चढ़ाव भरा रहा। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत तो बहुत ही छोटे कामों से की थी, मगर धीरे-धीरे अपनी कला की वजह से भारत भर में प्रचलित हुए। राजू श्रीवास्तव ने अपने कॅरियर की शुरुआत मिमिक्री से की थी, जहां अलग-अलग थिएटर में वे अमिताभ बच्चन के मिमिक्री करते थे। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग कॉमेडी शो में भाग लिया। कुछ के ऑडिशन में उन्हें छोड़ दिया गया तो कहीं शो में हार गए। मगर उन्होंने भारत के सबसे प्रचलित धारावाहिक में काम किया, जिसमें 'ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज', 'कॉमेडी का महाकुंभ', 'कॉमेडी सर्कस', 'शक्तिमान' और 'बिग बॉस' शामिल हैं।

जब राजू श्रीवास्तव ने 'ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में ट्राई किया, तब उनके आम आदमी पर किये जाने वाले व्यंग ने भारत के हर आम आदमी के घर में उनके नाम को प्रचलित कर दिया। इसके बाद राजू श्रीवास्तव अपने कॉमेडी के शो अलग-अलग जगह पर रखने लगे। लोग उन्हें कॉमेडी करने के लिए बुलाते थे। राजू श्रीवास्तव धीरे-धीरे इतने प्रचलित हो गए कि 1988 में आई अनिल कपूर की फिल्म 'तेजाब' से उन्होंने अपना बॉलीवुड कॅरियर शुरू किया। इस दौरान उन्होंने बहुत सारे बॉलीवुड फिल्मों में एक कॉमेडियन कलाकार के रूप में काम किया और 'जर्नी बॉम्बे टो गोवा', 'आमदनी अठन्नी' जैसी फिल्मों से काफी ख्याति बटोरी।

अंत में राजनीति की तरफ जाते हुए साल 2014 में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की तरफ से उन्हें चुनाव लड़ने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने इस पार्टी को छोड़कर 11 मार्च, 2014 को भारतीय जनता पार्टी का साथ पकड़ लिया। फिर 'स्वच्छ भारत अभियान' की मुहिम को संभालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका नाम नामांकित किया।

मृत्यु

प्रसिद्ध हास्य कलाकार और अभिनेता राजू श्रीवास्तव की मृत्यु 21 सितम्बर, 2022 को एम्स, दिल्ली में हुई। 10 अगस्त, 2022 को राजू श्रीवास्तव को हृदय में ब्लॉकेज की समस्या हो गई थी। अस्पताल में 41 दिन तक चल रहे इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः