मराठी भाषा: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
m (Text replace - "स्वरुप" to "स्वरूप")
No edit summary
Line 1: Line 1:
==परिचय==
==परिचय==
{{tocright}}
{{tocright}}
मराठी भाषा पश्चिमी और मध्य [[भारत]] में बोली जाने वाली भारतीय-आर्य भाषा है। इसका क्षेत्र [[मुंबई]] के उत्तर से [[गोवा]] के पश्चिमी तट और पूर्व में दक्कन तक फैला हुआ है। भाषाई स्तर पर यह एक आर्य भाषा है जिसका विकास [[संस्कृत]] से अपभ्रंश तक का सफर पूरा होने के बाद आरंभ हुआ। मराठी भारत की प्रमुख भाषओं में से एक है।
मराठी भाषा पश्चिमी और मध्य [[भारत]] में बोली जाने वाली भारतीय-आर्य भाषा है। इसका क्षेत्र [[मुंबई]] के उत्तर से [[गोवा]] के पश्चिमी तट और पूर्व में दक्कन तक फैला हुआ है। भाषाई स्तर पर यह एक आर्य भाषा है जिसका विकास [[संस्कृत]] से अपभ्रंश तक का सफर पूरा होने के बाद आरंभ हुआ। मराठी भारत की प्रमुख भाषाओं में से एक है।


==महाराष्ट्र की राजभाषा==
==महाराष्ट्र की राजभाषा==

Revision as of 05:13, 14 January 2011

परिचय

मराठी भाषा पश्चिमी और मध्य भारत में बोली जाने वाली भारतीय-आर्य भाषा है। इसका क्षेत्र मुंबई के उत्तर से गोवा के पश्चिमी तट और पूर्व में दक्कन तक फैला हुआ है। भाषाई स्तर पर यह एक आर्य भाषा है जिसका विकास संस्कृत से अपभ्रंश तक का सफर पूरा होने के बाद आरंभ हुआ। मराठी भारत की प्रमुख भाषाओं में से एक है।

महाराष्ट्र की राजभाषा

1966 में इसे महाराष्ट्र की राजभाषा का दर्जा दिया गया। इसे बोलने का मानक स्वरूप पुणे (भूतपूर्व पूना) शहर की बोली है। यह भाषा गोवा, कर्नाटक, गुजरात में बोली जाती है। केन्द्रशासित प्रदेशों में यह दमन और दीव , और दादरा तथा नगर हवेली में भी बोली जाती है।

भाषा क्षेत्र

भाषा बोलने वालों की संख्या के आधार पर मराठी विश्व में पंद्रहवें और भारत में चौथे स्थान पर है। इसका प्रयोग करने वालों की कुल संख्या लगभग 9 करोड़ है। मराठी भाषा लगभग 1300 वर्षों से प्रचलन में है, और यह हिन्दी के समान ही संस्कृत पर आधारित भाषा है।

अधिकारिक भाषा

मराठी भाषा भारत के राज्य महाराष्ट्र की अधिकारिक भाषा है। साथ ही यह गोवा, केन्द्रशासित प्रदेश दमन और दीव तथा दादरा तथा नगर हवेली की सह-अधिकारिक भाषा है। भारत के संविधान में मराठी भाषा को 22 अधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में स्वीकार किया गया है।

लिपि

इस भाषा को लिखने के लिए देवनागरी और इसके प्रवाही स्वरूप मोदी, दोनों लिपियों का उपयोग होता है। एक भारतीय-आर्य भाषा पूर्वी हिंदी का मराठी से निकट संबंध है।

व्याकरण

मराठी व्याकरण में कारकों को परसर्गों (जो शब्द के अंत में लगते हैं) के माध्यम से दिखाया जाता है।

प्राकृत से उत्पन्न

महाराष्ट्री प्राकृत से उत्पन्न मराठी भाषा में व्यापक मराठी साहित्य उपलब्ध है।

संबंधित लेख