बेरिलियम: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
('{{पुनरीक्षण}} {{tocright}} बेरिलियम आवर्त सारणी के द्वितीय ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
m (Text replace - "स्त्रोत" to "स्रोत")
Line 5: Line 5:
1798 ई. में सर्वप्रथम वोक्लैं ने बेरिलियम को बेरिल अयस्क से पृथक्‌ किया, जिसके आधार पर इसका नाम बेरिलियम रखा गया था। बेरिलियम के विलेय [[लवण]] मीठे स्वाद के होते हैं। इस कारण बेरिलियम का नाम ग्लुसिनम भी रखा गया था, परंतु अब यह नाम लुप्त हो गया है। 1828 ई. में सर्वप्रथम वलर ने बेरिलियम [[धातु]] तैयार की।
1798 ई. में सर्वप्रथम वोक्लैं ने बेरिलियम को बेरिल अयस्क से पृथक्‌ किया, जिसके आधार पर इसका नाम बेरिलियम रखा गया था। बेरिलियम के विलेय [[लवण]] मीठे स्वाद के होते हैं। इस कारण बेरिलियम का नाम ग्लुसिनम भी रखा गया था, परंतु अब यह नाम लुप्त हो गया है। 1828 ई. में सर्वप्रथम वलर ने बेरिलियम [[धातु]] तैयार की।


[[पन्ना]] और बेरूज बेरिलियम के [[यौगिक]] हैं, जो पुरातन काल से [[रत्न]] के रूप में अपनाए गए हैं। अनेकों ऐसे [[खनिज]] [[पदार्थ]] ज्ञात हैं, जिनमें बेरिलियम संयुक्त अवस्था में रहता है। अन्य स्त्रोतों से बेरिलियम प्राप्त करना बहुत मँहगा पड़ता है। [[भारत]] में ऐसा बेरिल, जो बेरिलियम निर्माण के लिए उत्तम सिद्ध हुआ है, [[अजमेर]], [[बिहार]] राज्य तथा [[तमिलनाडु]] राज्य में मिलता है।
[[पन्ना]] और बेरूज बेरिलियम के [[यौगिक]] हैं, जो पुरातन काल से [[रत्न]] के रूप में अपनाए गए हैं। अनेकों ऐसे [[खनिज]] [[पदार्थ]] ज्ञात हैं, जिनमें बेरिलियम संयुक्त अवस्था में रहता है। अन्य स्रोतों से बेरिलियम प्राप्त करना बहुत मँहगा पड़ता है। [[भारत]] में ऐसा बेरिल, जो बेरिलियम निर्माण के लिए उत्तम सिद्ध हुआ है, [[अजमेर]], [[बिहार]] राज्य तथा [[तमिलनाडु]] राज्य में मिलता है।


==निर्माण==
==निर्माण==

Revision as of 13:25, 12 July 2011

चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

बेरिलियम आवर्त सारणी के द्वितीय समूह का पहला तत्व है। बेरिलियम का केवल एक स्थिर समस्थानिक पाया गया है, जिसकी द्रव्यमान संख्या 9 है, परंतु द्रव्यमान संख्या 7, 8 और 10 वाले अस्थिर समस्थानिक कृत्रिम विधियों से निर्मित हुए हैं।

1798 ई. में सर्वप्रथम वोक्लैं ने बेरिलियम को बेरिल अयस्क से पृथक्‌ किया, जिसके आधार पर इसका नाम बेरिलियम रखा गया था। बेरिलियम के विलेय लवण मीठे स्वाद के होते हैं। इस कारण बेरिलियम का नाम ग्लुसिनम भी रखा गया था, परंतु अब यह नाम लुप्त हो गया है। 1828 ई. में सर्वप्रथम वलर ने बेरिलियम धातु तैयार की।

पन्ना और बेरूज बेरिलियम के यौगिक हैं, जो पुरातन काल से रत्न के रूप में अपनाए गए हैं। अनेकों ऐसे खनिज पदार्थ ज्ञात हैं, जिनमें बेरिलियम संयुक्त अवस्था में रहता है। अन्य स्रोतों से बेरिलियम प्राप्त करना बहुत मँहगा पड़ता है। भारत में ऐसा बेरिल, जो बेरिलियम निर्माण के लिए उत्तम सिद्ध हुआ है, अजमेर, बिहार राज्य तथा तमिलनाडु राज्य में मिलता है।

निर्माण

सर्वप्रथम बेरिल अयस्क को कैल्सियम अथवा सोडियम कार्बोनेट, के साथ संगलित करते हैं। तत्पश्चात्‌ सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ उच्च ताप पर गर्म जल में घुलाते हैं। विलयन से ऐलुमिनियम को अमोनियम एलम के रूप में क्रिस्टलीकृत किया जाता है। बचे विलयन से बेरिलियम सल्फेट के क्रिस्टल प्राप्त हो जाएँगे, जिसे जलाने पर बेरिलियम ऑक्साइड प्राप्त होगा।

गुण

बेरिलियम हल्की, चमकदार, श्वेत रंग की कठोर धातु है। बेरिलियम में इस्पात की सी प्रत्यास्थता है। बेरिलियम में एक्स विकिरण ऐल्यूमिनियम से 17 गुना अधिक प्रवेश कर सकता है। बेरिलियम धातु में ध्वनि का वेग इस्पात से ढाई गुना अधिक (12,600 मीटर प्रति सेकंड) है। इसके कुछ भौतिक स्थिरांक निम्नांकित हैं :

बेरिलियम के संकेत Be, परमाणु संख्या 4, परमाणु भार 9.012, गलनांक 1,280° सें., क्वथनांक 2,770° सें. घनत्व 1.86 ग्राम प्रति घ.सेंमी., परमाणु व्यास 2.25 ऐंग्स्ट्रॉम (A°), विद्युत प्रतिरोधकता 5.88 माइक्रोओम सेंमी. तथा आयनीकरण विभव 9.320 इवो. है।

रासायनिक अभिक्रियाओं में बेरिलियम की समानता मैग्नीशियम तथा ऐल्यूमिनियम दोनों से है। इस कारण इस समानता को विकर्ण सममिति कहते हैं। बेरिलियम में मैग्नीशियम से कम, परंतु ऐल्युमिनियम से अधिक, धातु गुण हैं। ऐल्यूमिनियम की भाँति बेरिलियम को वायु में गर्म करने पर, उसकी सतह पर ऑक्साइड की पतली परत जम जाती है, जो ऑक्सीजन के अधिक आक्रमण को रोकती है। बेरिलिय धातु अम्लों द्वारा घुल जाती है, परंतु उसके लवण शीघ्र जलविश्लेषित होते हैं। बेरिलियम धातु हैलोजन तत्वों से उच्च ताप पर अभिक्रिया कर, यौगिक बनाती है। 1,200 °सें. ताप पर बेरिलियम कार्बन और नाइट्रोजन से अभिक्रिया करता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख