तकली

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:57, 12 May 2011 by रेणु (talk | contribs)
Jump to navigation Jump to search
  • तकली सूत कातने का एक प्रकार का छोटा यंत्र होता है जिसमें पीतल की एक चकई में छोटा सा सूजा लगा रहता है। अथवा लकड़ी का लट्टू भी होता है।
  • तकली से रुई के सहारे सूत कातते है जिससे सूती धागा बनता है। अधिक मात्रा में सूत कातने के लिए चरखे का प्रयोग होताहै।
  • तकली से सूत कातना पहले बच्चों को पाठशाला के पाठ्यक्रम के रूप में ही सिखाया जाता था।
  • सूत कातकर महीन से महीन धागा बनाने की प्रतियोगिताऐं आयोजित की जाती थीं। जिनमें प्रतियोगियों को प्रमाण-पत्र और पारितोषक दिये जाते थे।
  • राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने अपने आश्रम में रहने वालों के लिए प्रतिदिन चार घण्टे सूत कातना अनिवार्य कर दिया था।
  • यह अनिवार्यता एक समय में काँग्रेस का सदस्य बनने के लिए भी कर दी थी।
  • काँग्रेस के उच्च पदाधिकारियों जैसे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के लिए यह बड़ी चुनौती बन गई थी।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः