दत्ताजी शिन्दे

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:15, 21 March 2011 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replace - "फरवरी" to "फ़रवरी")
Jump to navigation Jump to search
  • दत्ताजी शिन्दे एक मराठा सेनापति था, जो 1759 ई. में पेशवा बालाजी राव की ओर से पंजाब का शासक था।
  • यह सूबा अहमदशाह अब्दाली के पुत्र तैमूर से छीना गया था।
  • जब अहमदशाह अब्दाली ने यह ख़बर सुनी तो वह आग-बबूला हो उठा।
  • उसने वर्ष समाप्त होने के पहले ही एक बड़ी सेना लेकर पंजाब पर आक्रमण कर दिया।
  • दत्ताजी ने अब्दाली का सामना थानेश्वर के युद्ध (दिसम्बर 1759 ई.) में किया, लेकिन हार कर भाग खड़ा हुआ।
  • दिल्ली के 10 मील उत्तर बरारी घाटों में फिर से दोनों के बीच युद्ध हुआ, जिसमें दत्ताजी 9 फ़रवरी 1760 को अब्दाली के हाथों से मारा गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः