जोधाबाई का महल, फ़तेहपुर सीकरी: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
 
Line 52: Line 52:
चित्र:Jodha-Bai's-Palace-5.jpg|ऊपरी भाग, जोधाबाई का महल, [[फ़तेहपुर सीकरी]]
चित्र:Jodha-Bai's-Palace-5.jpg|ऊपरी भाग, जोधाबाई का महल, [[फ़तेहपुर सीकरी]]
चित्र:Jodha-Bai's-Palace-6.jpg|जोधाबाई का महल, [[फ़तेहपुर सीकरी]]
चित्र:Jodha-Bai's-Palace-6.jpg|जोधाबाई का महल, [[फ़तेहपुर सीकरी]]
चित्र:Jodha-Bai's-Palace-7.jpg|भीतरी दृश्य, जोधाबाई का महल, [[फ़तेहपुर सीकरी]]
</gallery>
</gallery>



Latest revision as of 12:45, 29 July 2017

जोधाबाई का महल, फ़तेहपुर सीकरी
विवरण 'जोधाबाई का महल' आगरा के प्रसिद्ध ऐतिहासिक पर्यटन स्थल फ़तेहपुर सीकरी में स्थित है।
राज्य उत्तर प्रदेश
ज़िला आगरा
निर्माणकर्ता बादशाह अकबर
निर्माण काल मुग़ल काल
लम्बाई 320 फुट
ऊँचाई 215 फुट
संबंधित लेख मुग़ल काल, मुग़ल साम्राज्य, मुग़लकालीन स्थापत्य एवं वास्तुकला, मुग़ल वंश
अन्य जानकारी जोधाबाई महल के उत्तर में 'ग्रीष्म विलास' एवं दक्षिण में 'शरद विलास' का निर्माण हुआ है। महल के समीप ही स्थित ‘मरियम की कोठी' एक छोटी इमारत है।

जोधाबाई का महल आगरा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फ़तेहपुर सीकरी के 'मरियम महल' के दक्षिण-पश्चिमी तरफ़ स्थित है। मुग़ल बादशाह अकबर ने अपनी दूसरी रानी जोधाबाई के लिए इस महल का निर्माण करवाया था।

  • यह दो मंजिला इमारत है। इसका मुख्य दरवाज़ा दक्षिण की तरफ़ है।
  • इमारत पर हिन्दू स्थापत्य का प्रभाव है, चाहे वह कारीगरी में हो या दीवारों पर चित्रकारी में।
  • इस शानदार इमारत के उत्तरी तथा दक्षिणी ओर नील रंग के टाइलों का प्रयोग किया गया था, जो कि मुल्तान से लाये गये थे।
  • फ़तेहपुर सीकरी में बने सभी भवनों के आकार में यह महल सबसे बड़ा है। महल 320 फुट लम्बा और 215 फुट ऊँचा है।
  • इस महल में की गयी सजावट दक्षिण के मंदिरों से प्रभावित है। इसमें गुजरात के कारीगरों का प्रभाव दिखाई पड़ता है।
  • जोधाबाई महल के उत्तर में 'ग्रीष्म विलास' एवं दक्षिण में 'शरद विलास' का निर्माण हुआ है।
  • महल में लगे खम्भों के शहतीर एवं उनकी घण्टियों की साँकरों जैसी उमड़ी डिज़ाइनें पूर्णतः हिन्दू मदिरों जैसी हैं।
  • जोधाबाई के महल के समीप ही स्थित ‘मरियम की कोठी' एक छोटी इमारत है।
  1. REDIRECTसाँचा:इन्हें भी देखें


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

वीथिका

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख