कवियों की ब्रजभाषा: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
('{{पुनरीक्षण}} '''यह बात अनदेखी करने योग्य''' नहीं है कि, ब्...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
No edit summary
Line 50: Line 50:


==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{भाषा और लिपि}}
[[Category:साहित्य कोश]]
[[Category:साहित्य कोश]]
[[Category:ब्रज]]
[[Category:ब्रज]]
[[Category:नया पन्ना]]
[[Category:नया पन्ना]]
__INDEX__
__INDEX__

Revision as of 07:06, 6 June 2011

चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

यह बात अनदेखी करने योग्य नहीं है कि, ब्रजभाषा के कवियों ने सामान्य गृहस्थ जीवन को ही केन्द्र में रखा है, चाहे वे कवि संत हो, दरबारी हो, राजा हो या फकीर हो। रहीम के निम्नलिखित शब्द-चित्रों में श्रमजीवी की सहधर्मिता अंकित है- [[चित्र:Amir-Khusro.jpg|thumb|अमीर ख़ुसरो और ह्ज़रत निज़ामुद्दीन औलिया]]

लइके सुघर खुरपिया पिय के साथ।
छइबे एक छतरिया बरसत पाथ।।

एक बहुत ही अप्रसिद्ध कवि के कलिवर्णन में शासन की दुर्व्यवस्था का यथार्थ चित्र इस प्रकार दिया गया है-

कानूंगोय चौधरी गुमाश्ता मुसद्दी कोऊ माल मार खाय कोरो काग़ज़ ही दिखायो है।
फ़ौजदार नायब मुसाहब अकोर लैके झूठौ करै सांचो पुनि साँचे को झुठायौ है।
आठौ याम धावै जाके उलटोले लगावै दोष भडुवा और मसखरे को नीके अपनायौ है।
कीजिए सहाय जू कृपाल श्री गोविन्दलाल कठिन कराल कलिकाल चढ़ि आयौ है।

सूमों के चित्र बड़े अतिरंजित होते हुए भी बड़े चुभते हैं। एक चित्र है, जिसमें दीवान जी का दिया हुआ झगा ऐसा तार-तार है, न उसे धोबी लेता है और न ही वह पहना जाता है। कवि झगा के साथ ही सुई तागा भी माँगने के लिए विवश हो जात है-

आदि ही धोबी न धोबे को लेत कि पानी ते बूड़े में पाऊँ न पाऊँ।
जोर रहे खुलि ठौर ही ठौर औ तापर खोपै चली है अगांऊँ।
‘लौकी’ कहै हम जाच्यो दीवान जू और मैं जाय के काहि सताऊँ।
जो पै मया करि दोन्हो झगा तो सूची तगा दोउ साथ ही पाऊँ।

अमीर खुसरो से शुरू करके भारतेन्दु हरिश्चन्द्र तक मुकरी, पहेली जैसी शब्द-क्रीड़ाओं में भी प्रसंग ठेठ गाँव के जीवन के मिलते है। कहीं-कहीं उनमें ग्राम्यता है, पर उक्ति की सहजता में वह ग्राम्यता तिरोहित हो जाती है। उदाहरण के लिए ‘सखि साजन’ वाली मुकरियों में अत्यन्त सामान्य जीवन के सन्दर्भ ही गृहस्थ जीवन के रस-व्यंजक रूप में प्रस्तुत किये गये हैं- [[चित्र:Bhartendu-Harishchandra-3.jpg|thumb| भारतेन्दु हरिश्चंद्र]]

जब माँगू तब जल भरि लावै। मेरे मन की विपति बुझावै।
मन का भारी तन का छोटा। ए सखि साजन ना सखि लोटा।
बाट चलत मोरा अँचरा गहे। मेरी सुने न अपनी कहे।
ना कुछ मो सों झगड़ा-झंटा। ए सखि साजन ना सखि काँटा।
हाट चलत में पड़ा जो पाया। खोटा जरा न मैं परखाया।
ना जानूं वह हैगा कैसा। ये सखि साजन, ना सखि पैसा।

भारतेन्दु की इन दो मुकरियों में भी व्यंग रूप में सामान्य व्यक्ति की प्रतिक्रिया, सामान्य-जीवन के बिम्ब पर आधारित प्रस्तुत मिलती है-

सीटी देकर पास बुलावै
रुपया ले तो निकट बिठावै।
लै भागै मोहि खेलहि खेल
क्यों सखि साजन ना सखि रेल।।
भीतर-भीतर सब रस चूसै
हंसि-हंसि तन मन धन मूसै।
जाहिर बातन में अति तेज
क्यों सखि साजन नहिं अंगरेज़।

इन विविध उदाहरणों से यह बात स्पष्ट है कि, ब्रजभाषा काव्य के बारे में आम धारणा सही नहीं है कि, ब्रजभाषा काव्य एकांगी या सीमित भावभूमि का काव्य है। चाहे सगुण भक्त कवि हों, चाहे निर्गुण भक्त कवि; चाहे, आचार्य कवि हों, चाहे स्वछन्द कवि, चाहे सूक्तिकार हों, सभी लोक व्यवहार के प्रति बहुत सजग हैं और लौकिक जीवन की समझ इन सबकी बहुत गहरी नुकीली है।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख