सूरज बड़जात्या

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:33, 6 August 2017 by कविता भाटिया (talk | contribs) ('{{सूचना बक्सा सूरज बड़जात्या}} '''सूरज बड़जात्या''' (अं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
सूरज बड़जात्या
पूरा नाम सूरज बड़जात्या
जन्म 22 फरवरी 1964
जन्म भूमि मुंबई
पति/पत्नी विनीता
कर्म भूमि मुंबई
मुख्य फ़िल्में हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं
पुरस्कार-उपाधि तीन फ़िल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी सूरज की फिल्मों की खास बात यह होती है उनकी फिल्म के मेन हीरो का नाम प्रेम होता है।
अद्यतन‎

सूरज बड़जात्या (अंग्रेजी: Sooraj Barjatya, जन्म: 22 फरवरी 1964, मुंबई) हिंदी फ़िल्मों के मशहूर फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक हैं। सूरज की फ़िल्मों की खास बात यह होती है उनकी फ़िल्म के मेन हीरो का नाम प्रेम होता है।

परिचय

सूरज बड़जात्या का जन्म 22 फरवरी, 1964, मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढाई सेंट मेरी स्कूल मुंबई और सिंधियां स्कूल ग्वालियर से ग्रहण की है। सूरज बड़जात्या की शादी विनीता से हुई है। उनके तीन बच्चे हैं।

कॅरियर

सूरज बड़जात्या ने अपने कॅरियर की शुरुआत साल 1989 में सुपरहिट फ़िल्म 'मैंने प्यार किया' से की थी। इस फ़िल्म में सलमान खान और भाग्यश्री मुख्य भूमिका में नजर आये थे। यह फ़िल्म उस साल की सुपरहिट फ़िल्मों में से एक फ़िल्म थी। इस फ़िल्म के सलमान को कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। उसके बाद उन्होंने फिर सलमान खान को लेकर फ़िल्म हम आपके हैं कौन बनाई। इस फ़िल्म ने उस समय कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। या यूं कहे यह फ़िल्म उस दौर सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट थी। इस फ़िल्म में सलमान खान माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में नजर आये थे। इसके बाद उन्होंने फ़िल्म फ़िल्म 'मैं प्रेम की दीवानी हूँ' निर्देशित की इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में ऋतिक रोशन, करीना कपूर और अभिषेक बच्चन नजर आये थे। लेकिन उनकी यह फ़िल्म उनकी पुरनी फ़िल्मों जितना बॉक्स-ऑफिस पर कारोबार करने में असफल साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने शाहिद कपूर और अमृता राव को लेकर फ़िल्म 'विवाह' निर्देशित की। इस फ़िल्म में दर्शकों को शाहिद का शांत स्वाभाव काफी पसंद आया। साथ ही फ़िल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई भी की थी। एक लम्बे अरसे के बाद सूरज फिर से सलमान के साथ फ़िल्म 'प्रेम रत्न धन पाओ' फ़िल्म का निर्देशन कर रहें हैं। इस फ़िल्म में सलमान के साथ सोनम कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएँगी।[1]

मुख्य फ़िल्में

सुरज की कुछ फ़िल्मों के नाम निम्न है:-

क्रमांक वर्ष फ़िल्म
1. 1994 हम आपके हैं कौन
2. 1999 हम साथ साथ हैं
3. 1989 मैंने प्यार किया
4. 2006 विवाह
5. 2015 प्रेम रतन धन पायो


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. सूरज बड़जात्या (हिन्दी) hindi.filmibeat.com। अभिगमन तिथि: 6 अगस्त, 2017।

संबंधित लेख

गोविन्द निहलानी विषय सूची


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः