कालिदास का छन्द विधान: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
आदित्य चौधरी (talk | contribs) m (Text replace - "अविभावक" to "अभिभावक") |
||
Line 5: | Line 5: | ||
|जन्म=150 वर्ष ईसा पूर्व से 450 ईसवी के मध्य | |जन्म=150 वर्ष ईसा पूर्व से 450 ईसवी के मध्य | ||
|जन्म भूमि=[[उत्तर प्रदेश]] | |जन्म भूमि=[[उत्तर प्रदेश]] | ||
| | |अभिभावक= | ||
|पति/पत्नी=[[विद्योत्तमा]] | |पति/पत्नी=[[विद्योत्तमा]] | ||
|संतान= | |संतान= |
Revision as of 04:58, 29 May 2015
कालिदास का छन्द विधान
| |
पूरा नाम | महाकवि कालिदास |
जन्म | 150 वर्ष ईसा पूर्व से 450 ईसवी के मध्य |
जन्म भूमि | उत्तर प्रदेश |
पति/पत्नी | विद्योत्तमा |
कर्म भूमि | भारत |
कर्म-क्षेत्र | संस्कृत कवि |
मुख्य रचनाएँ | नाटक- अभिज्ञान शाकुन्तलम्, विक्रमोर्वशीयम् और मालविकाग्निमित्रम्; महाकाव्य- रघुवंशम् और कुमारसंभवम्, खण्डकाव्य- मेघदूतम् और ऋतुसंहार |
भाषा | संस्कृत |
पुरस्कार-उपाधि | महाकवि |
संबंधित लेख | कालिदास के काव्य में प्रकृति चित्रण, कालिदास के चरित्र-चित्रण, कालिदास की अलंकार-योजना, कालिदास की रस संयोजना, कालिदास का सौन्दर्य और प्रेम, कालिदास लोकाचार और लोकतत्त्व |
अन्य जानकारी | कालिदास शक्लो-सूरत से सुंदर थे और विक्रमादित्य के दरबार के नवरत्नों में एक थे। लेकिन कहा जाता है कि प्रारंभिक जीवन में कालिदास अनपढ़ और मूर्ख थे। |
इन्हें भी देखें | कवि सूची, साहित्यकार सूची |
कालिदास के साहित्य की विषयवस्तु के अनुरूप उपयुक्त छन्द का चयन कालिदास के छन्दोविधान में सर्वत्र मिलता है। मेघदूत के सन्दर्भ में मन्दाक्रांता की उपादेयता पर ऊपर चर्चा की गयी है। वर्ण्यवस्तु की सहज अभिव्यक्ति या कथानक के प्रवाह की निर्भरता के लिये उपजाति छन्द को कवि ने विशेष पसन्द किया है, और इसी दृष्टि से कुमारसम्भव के षष्ठ तथा रघुवंश महाकाव्य के दशम, द्वादश तथा पञ्चदश सर्गों में अनुष्टुप का प्रयोग अत्यंत समीचीन और कथा की गतिशील तथा क्षिप्रता का बोध कराने वाला है। जब कि प्रथम सर्ग में अनुष्टुप का प्रयोग कवि के आत्म-निवेदन, विषय के उपक्रम तथा प्रांजल अभिव्यक्ति की दृष्टि से अच्छा बन पड़ा है।
विशेषताएँ
- मेघदूत को छोड़ शेष तीनों काव्यों में महाकवि ने सर्गांत में छन्द के परिवर्तन का विधान निभाया है, जिससे उसके छ्न्दोविधान में विविधता और रुचिरता आ गयी है। मालिनी छन्द के द्वारा सर्गांत में वृत्त-परिवर्तन कवि को विशेष प्रिय है। वस्तुत: मालिनी छन्द की अपनी विशेष यति और लय सर्गांत में घटनाचक्र की सहसा व्यावृत्ति या विपर्यास, कथानक में नया मोड़ या वर्णन की रोचकता की अभिवृद्धि की दृष्टि से सर्वत्र बहुत अनुकूल प्रतीत होती है। ऋतुसंहार के तो सभी सर्गों में मालिनी छन्द के द्वारा की कवि ने अंत में वृत्त-परिवर्तन किया है तथा प्रत्येक सर्ग में[1]मालिनी छन्दों की संख्या एक से अधिक है। पहले सर्ग के अंत में सात तथा पाँचवें के अंत में छ: मालिनियाँ हैं। चौथे सर्ग में चार मालिनियों के द्वारा वृत्त-परिवर्तन करके फिर वसंततिलका और फिर एक मालिनी का प्रयोग है। कथानक में सहसा नया मोड़ आ जाना या घटना की आकस्मिकता दिखाने के लिये भी मालिनी छन्द बड़ा उपयुक्त है। इस दृष्टि से कुमारसम्भव के तीसरे सर्ग में वसंततिलका के पश्चात मालिनी वृत्त का प्रयोग बड़ा आकर्षक है। जिस प्रकार मेघदूत में मन्दाक्रांता छन्द रस और भाव के सर्वथा अनुकूल है, उसी प्रकार कुमारसम्भव के चतुर्थ सर्ग में रतिविलाप के प्रसंग में अर्धसमवैतालीय तथा रघुवंश महाकाव्य के अष्टम सर्ग में भी वैतालीय छन्द ने कारुण्य और विरह-व्यथा के बोध को तीव्रता दी है।
- स्त्रग्धरा तथा शार्दूलविक्रीडित जैसे लम्बे छन्दों का कवि ने कम प्रयोग अपने काव्यों में किया है। उपजाति के अतिरिक्त वंशस्थ[2], वसंततिलका[3], इन्द्रवज्रा आदि का प्रयोग भी उत्तम है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख