बचा ही क्या है -अना क़ासमी: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
('{| style="background:transparent; float:right" |- | {{सूचना बक्सा कविता |चित्र= ana qasmi.jpg |...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
No edit summary
 
Line 79: Line 79:
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{उर्दू शायर}}
{{उर्दू शायर}}
[[Category:उर्दू शायर]]
[[Category:पद्य साहित्य]]
[[Category:अना क़ासमी]]
[[Category:काव्य कोश]]
[[Category:साहित्य कोश]]
[[Category:साहित्य कोश]]
[[Category:साहित्यकार]]
[[Category:आधुनिक साहित्यकार]]
[[Category:अना क़ासमी]]
__INDEX__
__INDEX__
__NOTOC__
__NOTOC__

Latest revision as of 12:45, 21 February 2017

बचा ही क्या है -अना क़ासमी
जन्म 28 फरवरी, 1966
जन्म स्थान छतरपुर, मध्य प्रदेश
मुख्य रचनाएँ हवाओं के साज़ पर (ग़ज़ल संग्रह), मीठी सी चुभन (ग़ज़ल संग्रह),
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
अना क़ासमी की रचनाएँ


बचा ही क्या है हयात में अब सुनहरे दिन तो निपट गये हैं
यही ठिकाने के चार दिन थे सो तेरी हां हूं में कट गये हैं

हयात ही थी सो बच गया हूं वगरना सब खेल हो चुका था
तुम्हारे तीरों ने कब ख़ता की हमीं निशाने से हट गये हैं

हरेक जानिब से सोच कर ही चढ़ाई जाती हैं आस्तीनें
वो हाथ लम्बे थे इस क़दर के हमारे क़द ही सिमट गये हैं

हमारे पुरखों की ये हवेली अजीब क़ब्रों सी हो गयी है
थे मेरे हिस्से में तीन कमरे जो आठ बेटों में बट गये हैं

मुहब्बतों की वो मंजि़लें हों, के जाहो-हशमत की मसनदें हों
कभी वहां फिर न मुड़ के देखा क़दम जहां से पलट गये हैं

बड़े परीशा हैं ऐ मुहासिब तिरे हिसाबो किताब से हम
किसे बतायें ये अलमिया अब कि ज़र्ब देने पे घट गये हैं

मैं आज खुल कर जो रो लिया हूं तो साफ़ दिखने लगे हैं मंज़र
ग़मों की बरसात हो चुकी है वो अब्र आंखों से छंट गये हैं

वही नहीं एक ताज़ा दुश्मन, सभी को मिर्ची लगी हुई है
हमें क्या अपना बनाया तुमने कई नज़र में खटक गये हैं

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख