मिश्रिख
मिश्रिख उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित प्राचीन तीर्थस्थल है। मिश्रिख स्टेशन नैमिषारण्य से पाँच मील दूर है। यहाँ से यह तीर्थ एक मील की दूरी पर है।
- यहाँ दधीचि कुण्ड है। कहा जाता है कि यहीं महर्षि दधीचि का आश्रम था।
- वृत्रासुर के वध के लिए जब इंद्र ने उनसे उनके शरीर की हड्डियाँ मांगी तो उन्होंने योग के द्वारा देह त्याग दिया।
- दधीचि कुण्ड में सब तीर्थों का जल देवताओं ने मिश्रित किया था, अतः इसका नाम मिश्रिख हो गया।
- कुंड के समीप दधीचि ऋषि का मंदिर है[1]।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ हिन्दूओं के तीर्थ स्थान |लेखक: सुदर्शन सिंह 'चक्र' |पृष्ठ संख्या: 43 |