वट्टेळुत्तु लिपि: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
गोविन्द राम (talk | contribs) m (श्रेणी:हिन्दी भाषा (को हटा दिया गया हैं।)) |
||
Line 22: | Line 22: | ||
{{भाषा और लिपि}} | {{भाषा और लिपि}} | ||
[[Category:भाषा_और_लिपि]] | [[Category:भाषा_और_लिपि]] | ||
[[Category:साहित्य_कोश]] | [[Category:साहित्य_कोश]] | ||
__INDEX__ | __INDEX__ |
Revision as of 05:00, 12 February 2011
- वट्टेळुत्तु लिपि का विकास, तमिल लिपि की तरह, ब्राह्मी से ही हुआ है।
- तमिल लिपि को त्वरा से घसीट के साथ लिखने के कारण 7वीं शताब्दी के आस-पास दक्षिण के प्रदेशों में यह लिपि अस्तित्व में आई थी।
- पाण्ड्य शासकों ने अपने अभिलेखों में इसका उपयोग किया है।
- तंजावूर के दक्षिण में और मलाबार तथा तिरुवितांकुर (ट्रावंकोर) में इस लिपि का बहुत व्यवहार हुआ है।
- तिरुवितांकुर (ट्रावंकोर) में तो अभी उन्नीसवीं शताब्दी तक इस लिपि का व्यवहार देखने को मिलता था।
- दक्षिण भारत की लिपियों के विशेषज्ञ बार्नेल का मत था कि आरम्भ में तमिल भाषा के ग्रन्थ इसी लिपि में लिखे जाते थे।
- इस लिपि के गोलाकार अक्षरों को देखने से पता चलता है कि ताड़पत्रों पर लोहे की कील से लिखने के लिए ही यह लिपि उपयुक्त थी।
- पत्थरों पर गोलाकार अक्षरों को खोदने में काफ़ी कठिनाई होती है। इसीलिए राजराज चोल ने इस वट्टेळुत्तु लिपि के स्थान पर उसकी सीधे अक्षरों वाली ‘कोल-एळुत्तु’ शैली को पसन्द किया था।
|
|
|
|
|