ग्रीनविच मीन टाइम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 05:46, 4 May 2012 by प्रीति चौधरी (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

ग्रीनविच मीन टाइम का अभिप्राय उस समय से है, जो ग्रेट ब्रिटेन का मानक समय है। इंग्लैंण्ड के निकट शून्य देशान्तर पर स्थित 'ग्रीनविच' नामक स्थान से गुजरने वाली काल्पनिक रेखा को 'प्राइम मैरिडियन' या 'शून्य देशान्तर' कहते हैं। इसी देशान्तर रेखा के समय को सभी देश मानक समय मानते हैं। यह ग्रेट ब्रिटेन का मानक समय है, जिसे 'ग्रीनविच मीन टाइम' कहते हैं।

  • विभिन्न देशों की समय पद्धतियों में आपसी सम्बन्ध दर्शाने के लिए 'मानक समय पद्धति' प्रारम्भ की गयी है।
  • इस प्रयोजन के लिए सम्पूर्ण पृथ्वी को 24 देशान्तर क्षेत्रों में बाँटा गया है।
  • प्रत्येक 'जोन' 15° के बराबर निर्धारित किया गया है।
  • 12वें जोन को 180वें याम्योत्तर रेखा यानी 'अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा' से बाँटा गया है।
  • 180° देशान्तर को 1884 ई. में वाशिंगटन सभा में 'अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा' माना गया है।
  • यह प्रशान्त महासागर के उत्तर-दक्षिण तक फैली एक टेढ़ी-मेढ़ी रेखा है।
  • यदि 0° से पूर्व को 180° देशान्तर पार करें, तो 12 घंटे जोड़ने होंगे।
  • इसी प्रकार 0° देशान्तर से पश्चिम को 180° देशान्तर पार करें, तो 12 घंटे घटाने पड़ेंगे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः