वलित पर्वत

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

वलित पर्वत (अंग्रेज़ी: Fold Mountains) से आशय उन पर्वतों से है, जिनका निर्माण वलन नामक भूगर्भीय प्रक्रिया के तहत हुआ है। वर्तमान युग में सभी बड़े पर्वत वलित पर्वत हैं। एशिया में हिमालय, यूरोप में आल्प्स, उत्तरी अमेरिका में रॉकी तथा दक्षिणी अमेरिका में एण्डीज सभी वलित पर्वत के उदाहरण हैं।

  • प्लेट विवर्तनिकी के सिद्धांत के बाद वलित पर्वत के निर्माण के बारे में यह माना जाता है कि भूसन्नतियों में जमा अवसादों के दो प्लेटों के आपस में करीब आने के कारण दब कर सिकुड़ने और सिलवटों के रूप में उठने से हुआ है।
  • टर्शियरी युग में बने वलित पर्वत आज सबसे महत्वपूर्ण पर्वत श्रृंखलाओं में से एक हैं, जैसे- ऐल्प्स, हिमालय इत्यादि।
  • वलित पर्वतों का निर्माण तलछटी चट्टानों में मोड़ पड़ने के कारण होता है। विद्वानों के अनुसार अब से तीन करोड़ वर्ष पहले पृथ्वी के विस्तृत निचले भागों में तलछटी चट्टानों का जमाव हो गया था, जिन्हें भू-अभिनति कहते हैं। समय के साथ पृथ्वी की अन्तर्जात शक्तियों के कारण इन चट्टानों पर पार्श्वीय सम्पीड़न होने लगा, जिसके कारण इन चट्टानों के कुछ भाग नीचे धंस गए और कुछ ऊपर की ओर उठ गए। नीचे धंसे हुए भाग को अभिनति तथा ऊपर उठे हुए भाग को अपनति कहते हैं। अपनति के रूप में ऊपर उठे हुए भाग को ही वलित पर्वत कहते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः