100px|thumb|दादा साहब फाल्के पुरस्कार
दादा साहब फाल्के पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1969 में भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहब फाल्के की सौंवीं जयंती के अवसर पर की गई थी। यह भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार है, जो आजीवन योगदान के लिए केंद्र सरकार की ओर से दिया जाता है। भारत सरकार द्वारा यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के संवर्धन और विकास में उल्लेखनीय योगदान करने के लिए दिया जाता है।
- 'लाइफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड' के रूप में दिया जाने वाला 'दादा साहेब फाल्के पुरस्कार' भारत के फ़िल्म क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है।
- प्रतिष्ठित व्यक्तियों की एक समिति की सिफारिशों पर यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
- वर्ष 1969 में पहला पुरस्कार अभिनेत्री देविका रानी को दिया गया था।
- यह पुरस्कार वर्ष के अंत में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों के साथ दिया जाता है। लेकिन वर्ष 2006 में बंबई हाई कोर्ट ने फ़िल्म महोत्सव निदेशालय को निर्देश दिया कि वह इस सम्मान के लिए बिना सेंसर की हुई फ़िल्मों पर ही विचार करे। इसे फ़िल्म महोत्सव निदेशालय ने सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी और सर्वोच्च न्यायालय का फैसला फ़िल्म महोत्सव निदेशालय के पक्ष में रहा। अदालती फैसले में देरी के कारण उस वर्ष के पुरस्कार की घोषणा वर्ष 2008 के मध्य में की गई।
- 2007 के पुरस्कार की घोषणा[1] सिंतबर, 2009 में हुई और इसी तरह वर्ष 2008 के पुरस्कार की 19 जनवरी, 2010 को तथा वर्ष 2009 के पुरस्कार की घोषणा नौ सितंबर, 2010 को हुई।
- इस पुरस्कार में भारत सरकार की ओर से दस लाख रुपये नकद, स्वर्ण कमल और शॉल प्रदान किया जाता है।
- वर्ष 2008 का 'दादा साहेब फाल्के पुरस्कार' कर्नाटक के वी.के. मूर्ति को प्रदान किया गया था, जो इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने वाले पहले सिनेमैटोग्राफर थे।
- ‘दादा साहेब फाल्के अकेडमी’ के द्वारा भी दादा साहेब फाल्के के नाम पर तीन पुरस्कार दिए जाते हैं, जो हैं - फाल्के रत्न अवार्ड, फाल्के कल्पतरु अवार्ड और दादा साहेब फाल्के अकेडमी अवार्ड्स।
दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित
क्रम
|
वर्ष
|
कलाकार
|
कार्यक्षेत्र
|
चित्र
|
1-
|
1969
|
देविका रानी
|
अभिनेत्री
|
center|50px|link=देविका रानी
|
2-
|
1970
|
बी. एन. सरकार
|
फ़िल्म निर्माता
|
center|50px|link=बी. एन. सरकार
|
3-
|
1971
|
पृथ्वीराज कपूर
|
अभिनेता ( मरणोपरांत)
|
center|50px|link=पृथ्वीराज कपूर
|
4-
|
1972
|
पंकज मलिक
|
फ़िल्म संगीतकार
|
center|50px|link=पंकज मलिक
|
5-
|
1973
|
रूबी मेयर्स / सुलोचना
|
अभिनेत्री
|
center|50px|link=रूबी मेयर्स
|
6-
|
1974
|
बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी
|
फ़िल्म निर्देशक
|
center|50px|link=बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी
|
7-
|
1975
|
धीरेन्द्र नाथ गांगुली
|
अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक
|
center|50px|link=धीरेन्द्र नाथ गांगुली
|
8-
|
1976
|
कानन देवी
|
अभिनेत्री
|
center|50px|link=कानन देवी
|
9-
|
1977
|
नितिन बोस
|
फ़िल्म छायाकार, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म पटकथा लेखक
|
center|50px|link=नितिन बोस
|
10-
|
1978
|
रायचंद बोराल
|
फ़िल्म संगीतकार, फ़िल्म निर्देशक
|
center|50px|link=रायचंद बोराल
|
11-
|
1979
|
सोहराब मोदी
|
अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
|
center|50px|link=सोहराब मोदी
|
12-
|
1980
|
पी. जयराज
|
अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक
|
center|50px|link=पी. जयराज
|
13-
|
1981
|
नौशाद अली
|
फ़िल्म संगीतकार
|
center|50px|link=नौशाद
|
14-
|
1982
|
एल. वी. प्रसाद
|
अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
|
center|50px|link=एल. वी. प्रसाद
|
15-
|
1983
|
दुर्गा खोटे
|
अभिनेत्री
|
center|50px|link=दुर्गा खोटे
|
16-
|
1984
|
सत्यजित राय
|
फ़िल्म निर्देशक
|
center|50px|link=सत्यजित राय
|
17-
|
1985
|
वी शांताराम
|
अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
|
center|50px|link=वी शांताराम
|
18-
|
1986
|
बी. नागी रेड्डी
|
फ़िल्म निर्माता
|
center|50px|link=बी. नागी रेड्डी
|
19-
|
1987
|
राजकपूर
|
अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक
|
center|50px|link=राजकपूर
|
20-
|
1988
|
अशोक कुमार
|
अभिनेता
|
center|50px|link=अशोक कुमार
|
21-
|
1989
|
लता मंगेशकर
|
पार्श्व गायिका
|
center|50px|link=लता मंगेशकर
|
22-
|
1990
|
ए. नागेश्वर राव
|
अभिनेता
|
center|50px|link=ए. नागेश्वर राव
|
23-
|
1991
|
भालजी पेंढारकर
|
फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता, फ़िल्म पटकथा लेखक
|
center|50px|link=भालजी पेंढारकर
|
24-
|
1992
|
भूपेन हज़ारिका
|
फ़िल्म निर्देशक, गायक
|
center|50px|link=भूपेन हज़ारिका
|
25-
|
1993
|
मजरूह सुल्तानपुरी
|
गीतकार
|
center|50px|link=मजरूह सुल्तानपुरी
|
26-
|
1994
|
दिलीप कुमार
|
अभिनेता
|
center|50px|link=दिलीप कुमार
|
27-
|
1995
|
राजकुमार
|
अभिनेता
|
center|50px|link=राजकुमार
|
28-
|
1996
|
शिवाजी गणेशन
|
अभिनेता
|
center|50px|link=शिवाजी गणेशन
|
29-
|
1997
|
प्रदीप
|
गीतकार
|
center|50px|link=प्रदीप
|
30-
|
1998
|
बी. आर. चोपड़ा
|
फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
|
center|50px|link=बी. आर. चोपड़ा
|
31-
|
1999
|
ऋषिकेश मुखर्जी
|
फ़िल्म निर्देशक
|
center|50px|link=ऋषिकेश मुखर्जी
|
32-
|
2000
|
आशा भोंसले
|
पार्श्व गायिका
|
center|50px|link=आशा भोंसले
|
33-
|
2001
|
यश चोपड़ा
|
फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
|
center|50px|link=यश चोपड़ा
|
34-
|
2002
|
देव आनंद
|
अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
|
center|50px|link=देवानंद
|
35-
|
2003
|
मृणाल सेन
|
फ़िल्म निर्देशक
|
center|50px|link=मृणाल सेन
|
36-
|
2004
|
अदूर गोपालकृष्णन
|
फ़िल्म निर्देशक
|
center|50px|link=अदूर गोपालकृष्णन
|
37-
|
2005
|
श्याम बेनेगल
|
फ़िल्म निर्देशक
|
center|50px|link=श्याम बेनेगल
|
38-
|
2006
|
तपन सिन्हा
|
फ़िल्म निर्देशक
|
center|50px|link=तपन सिन्हा
|
39-
|
2007
|
मन्ना डे
|
पार्श्व गायक
|
center|50px|link=मन्ना डे
|
40-
|
2008
|
वी.के. मूर्ति
|
छायाकार
|
center|50px|link= वी. के. मूर्ति
|
41-
|
2009
|
डी. रामानायडू
|
फ़िल्म निर्माता
|
center|50px|link=डी. रामानायडू
|
42-
|
2010
|
के. बालाचंदर
|
फ़िल्म निर्देशक
|
center|50px|link=के. बालाचंदर
|
43-
|
2011
|
सौमित्र चटर्जी
|
अभिनेता
|
center|50px|link=सौमित्र चटर्जी
|
44-
|
2012
|
प्राण
|
अभिनेता
|
center|50px|link=प्राण
|
45-
|
2013
|
गुलज़ार
|
गीतकार, कवि, पटकथा लेखक, निर्माता-निर्देशक
|
center|50px|link=गुलज़ार
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 2008 के अंत में होनी चाहिए थी
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख
वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज